लाइव न्यूज़ :

लव स्‍टोरी में साथ नजर आएंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ?

By असीम चक्रवर्ती | Updated: May 17, 2019 08:00 IST

कटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान के साथ की अपनी फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में जुट जाएंगी. अब उन्होंने फिर से नए-नए पैंतरे खेलना शुरू कर दिया है. अभी कुछ दिन पहले ही 'कॉफी विद करण' में उन्होंने 'उरी' एक्टर विकी कौशल के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की थी

Open in App

कटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान के साथ की अपनी फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में जुट जाएंगी. अब उन्होंने फिर से नए-नए पैंतरे खेलना शुरू कर दिया है. अभी कुछ दिन पहले ही 'कॉफी विद करण' में उन्होंने 'उरी' एक्टर विकी कौशल के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की थी. तब उन्होंने कहा था कि दोनों की जोड़ी स्क्रीन में अच्छी लगेगी. कैट की यह इच्छा फलीभूत होती इससे पहले ही विकी के साथ उनकी जोरदार दोस्ती की बातें आने लगीं. विकी भी तुरंत प्रेम के मैदान में उतर पड़े. जाहिर है, अब उनके फैंस का भी आग्रह आने लगा कि दोनों को एक साथ फिल्म जरूर करनी चाहिए. फैंस की यह इच्छा पूरी होने जा रही है. चाहे रॉनी स्क्रूवाला की अगली अनाम रोमांटिक फिल्म हो या फिर 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का सीक्वल हो, कैट और विकी किसी न किसी फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे. वैसे भी बॉलीवुड में जो लोग हॉट गॉसिप का विषय होते हंै, उन्हें लेकर वैसे ही खबरों का बाजार गर्म रहता है. इसे हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह ने और हवा देने की कोशिश की है. उनके मुताबिक कैट और विकी की ऑन स्क्रीन जोड़ी बहुत अच्छी जमेगी. उन्होंने दोनों की ऑफ स्क्रीन जोड़ी के बारे में कुछ नहीं कहा है, पर इसे कोई भी आसानी से समझ सकता है. इन दिनों दोनों ही गुप-चुप ढंग से मिल रहे हैं. इसका मतलब यह हुआ कि परिचय के बाद अच्छी दोस्ती से बाहर निकल कर अब यह दोस्ती अफेयर की तरफ कदम बढ़ा रही है. दूसरी ओर कैट के निंदक मानते हैं कि यह उनका नया पंैतरा है. वह खुद को लाइम लाइट में रखने के लिए बीच-बीच में इस तरह के पैंतरे खेलती रहती हैं.

टॅग्स :विक्की कौशलकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?