लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ को कर रहे हैं डेट, इस एक्ट्रेस ने खास अंदाज में बताई सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 13, 2019 11:07 IST

कई दिनों से खबरों में है कि विक्की और कैटरीना एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिश्ते पर एक्ट्रेस नेहा धूपिया बोली हैं।

Open in App

कैटरीना कैफ आज कल अपनी आगामी फिल्म  भारत के प्रमोशन में बिजी हैं, फिल्म में वह सलमान खान के साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं। वहीं, कैट अपनी निजी जिंदगी  को लेकर भी सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह विक्की कौशल के साथ अपने रिश्ते को लेकर छाई हुई हैं।

कई दिनों से खबरों में है कि विक्की और कैटरीना एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिश्ते पर एक्ट्रेस नेहा धूपिया बोली हैं। पिंकविला की खबर के अनुसार नेहा ने साफ किया है कि दोनों के बीच कुछ भी नहीं चल रहा है। एक्ट्रेस ने इन खबरों को झूठा बताया है।

खबर के अनुसार नेहा से चैट में कहा गया था कि ये गलत हो तो दो बार पलक झपकाएं, सही हो तो एक बार। फिर क्या था नेहा ने इन दोनों के रिश्ते की बात पर दो बार पलक झपकाई। इसके साथ ही साफ हो गया कि विक्की और कैटरीना के अफेयर की खबरें बेबुनिया हैं। हालांकि दोनों स्टार्स ने अपने रिश्ते पर कभी कुछ नहीं कहा लेकिन विक्की का जब हरलीन सेठी से ब्रेकअप हुआ तो उसके पीछे का कारण कैटरीना कैफ को ही माना गया था। वहीं, विक्की कौशल, कैट को डेट करने की बात कह चुके हैं जबकि कैटरीना कैफ से कॉफी विद करण में जब करण जौहर ने पूछा था कि आज-कल के नए हीरो में आप किसके साथ काम करना चाहेंगी । इस पर कटरीना ने विक्की कौशल का नाम लिया था । 

जिसके बाद विक्की के ब्रेकअप ने दोनों के रिश्ते को खूब हवा दी है। वहीं, कैटरीना का रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप हो चुका है। कैटरीना 5 जून को रिलीज होने वाली फिल्म भारत में नजर आएंगी।

टॅग्स :कैटरीना कैफविक्की कौशलनेहा धूपिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस