लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल का नया लुक आया सामने, फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका में कुछ इस तरह आए नजर

By अमित कुमार | Updated: June 28, 2020 07:13 IST

फिल्म 'मसान' में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले कुशल अभिनेता की पहली फिल्म के बारे में किसी को बिल्कुल भी याद नहीं होगा। मसान में लीड रोल करने से पहले विक्की कौशल ने बॉलीवुड फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' में नेहड़ छोटा सा रोल निभाया था।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल इस फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था।बायोपिक के निर्माताओं ने अब विक्की कौशल का एक और लुक जारी कर दिया है। फील्ड मार्शल सैम मानकेशॉ की देख-रेख में ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान से युद्ध लड़ा था।

फील्‍ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि के मौके पर विक्की कौशल ने उन्हें याद किया। विक्की कौशल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में फील्ड मार्शल की भूमिका निभाने वाले है। इस किरदार के लिए वो लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं। पिछले साल इस फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था। जिसमें विक्की के नए अवतार को देख सभी हैरान रह गए थे। 

बायोपिक के निर्माताओं ने अब विक्की कौशल का एक और लुक जारी कर दिया है। आरएसवीपी मूवीज़ ने अपने सोशल मीडिया पर फील्ड मार्शल को श्रद्धांजलि देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। वे लिखते है, भारत के फील्ड मार्शल सैम मानकेशॉ का याद कर रहे हैं... ये बहुत खास जर्नी होने वाली हैं। इसके अलावा निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने फील्ड मार्शल को याद करते हुए नया लुक पोस्ट किया।

बहादुरी और जिंदादिली के लिए मशहूर थे फील्ड मार्शल

बता दें कि फील्ड मार्शल सैम मानकेशॉ की देख-रेख में ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान से युद्ध लड़ा था। भारत ने 1971 में इस युद्ध में जीत हासिल हुई थी। फील्ड मार्शल को उनकी बहादुरी और जिंदादिली के लिए जाना जाता रहा है। ऐसे में फैंस भी उनकी बायोपिक का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं।  

'रमन राघव 2.0' के 4 साल पूरे होने पर खुश हैं विक्की

विक्की कौशल की गिनती आज बॉलीवुड के टॉप एक्टरों में की जाती है। अपने करियर में विक्की ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। अनुराग कश्‍यप की फिल्‍म 'रमन राघव 2.0' में विक्की कौशल एक अलग ही अंदाज में नजर आए थे। इस फिल्म में लुक से लेकर उनकी एक्टिंग तक ने लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी थी। रमन राघव 2.0 के चार साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर विक्की ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तार बिजली से पतले हमारे पिया!

टॅग्स :विक्की कौशलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल