लाइव न्यूज़ :

दिग्गज तमिल एक्टर विवेक का निधन, हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 17, 2021 09:05 IST

तमिल एक्टर विवेक का शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। उन्हें शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू में रखा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देतमिल एक्टर विवेक का शनिवार तड़के अस्पताल में निधन, शुक्रवार को कराया गया था भर्तीविवेक को शुक्रवार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था विवेक के निधन पर ए आर रहमान सहित कई फिल्मी हस्तियों और फैंस ने जताया शोक

चेन्नई: तमिल फिल्मों के दिग्गज एक्टर विवेक का शनिवार तड़के चेन्नई के एसआईएमएस अस्पताल में निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि विवेक की मृत्यु सुबह करीब 4.35 बजे हुई। अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ राजू सिवासामी ने बताया कि विवेक को तीव्र गति का कोरोनरी सिंड्रोम के कारण अटैक आया था और यह किसी भी प्रकार से कोविड-19 वैक्सीन से संबंधित नहीं है।

डॉक्टरों के अनुसार विवेक की टेस्ट और सीटी स्कैन रिपोर्ट्स से पता चलता है कि उन्हें कोविड नहीं था और इस तरह का अटैक उन्हें पहली बार आया था । 

विवेक को शुक्रवार को आया था हार्ट अटैक 

विवेक को शुक्रवार को बेहोश होने के बाद पत्नी और बेटी ने अस्पताल में भर्ती कराया था । उसके बाद वाडापलानी के एसआईएमएस अस्पताल में उनकी हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया। अस्पताल के अनुसार हृदय की एक रक्तवाहिका में पूर्ण ब्लॉक के कारण शुक्रवार को एक्टर का एंजियोप्लास्टी और स्टेंटिंग ऑपरेशन किया गया था। उन्हें आईसीयू में ईसीएमओ सपोर्ट पर रखा गया था। 

विवेक के निधन पर कई हस्तियों ने जताया शोक

विवेक के निधन की खबर मिलने पर उनके साथी कलाकार और फैंस शोक जता रहे हैं। ए आर रहमान ने लिखा, 'विश्वास नहीं हो रहा है कि आप हमें छोड़कर चले गए । आपकी आत्मा को शांति मिले.. आपने दशकों तक हमारा मनोरंजन किया। आपकी विरासत हमारे साथ रहेगी।'

वहीं डायरेक्टर मोहन राजा ने लिखा , 'यह हैरान करने वाली घटना है , जिस पर विश्वास करना मुश्किल है। उनके साथ एमकुमारन में काम करने का अनुभव हमेशा कीमती रहेगा। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।'

विवेक को फिल्मों में उम्दा कॉमेडी और टाइमिंग के लिए जाना जाता था। उनकी फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फिल्मों के अलावा विवेक पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के आर्दशों में भी विश्वास रखते थे। विवेक ने रन (2002), सामी (2003), पेरजागान(2004), शिवाजी (2007) सहित कई फिल्मों में अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाया है। विवेक की आखिरी फिल्म धर्म प्रभु थी , जो हिंदी फिल्म विक्की डोनर का तमिल रीमेक थी। 

टॅग्स :टॉलीवुड सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTMC Candidate List: बाबुल सुप्रियो, कोएल मल्लिक, राजीव कुमार और मेनका गुरुस्वामी को टिकट, बंगाल में 5 सीट पर राज्यसभा चुनाव, पहली बार भाजपा का खाता खुलेगा?

बॉलीवुड चुस्कीटीवीके चीफ और एक्टर विजय पर पत्नी ने लगाया बेवफाई का आरोप, तलाक के लिए अर्जी दाखिल की

बॉलीवुड चुस्कीविजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को झटका, मद्रास हाईकोर्ट ने रद्द किया सेंसर क्लीयरेंस

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड चुस्कीशोभिता धुलिपाला ने नागा चैतन्य के साथ पहली सालगिरह पर शादी का एक शानदार वीडियो जारी किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?