लाइव न्यूज़ :

Pradeep Bandekar passes away: दिल का दौरा पड़ने से प्रदीप बांदेकर का निधन, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, शाहरुख खान और संजय दत्त के बेहद पसंदीदा फोटो पत्रकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2024 19:47 IST

Pradeep Bandekar passes away: अभिनेता अजय देवगन, बिपाशा बसु और नील नितिन मुकेश ने सोशल मीडिया पर फिल्म फोटो-पत्रकार प्रदीप बांदेकर को श्रद्धांजलि दी।

Open in App
ठळक मुद्देPradeep Bandekar passes away: प्रदीप बांदेकर जी का निधन निजी क्षति है।Pradeep Bandekar passes away: प्रदीप जी आप बहुत याद आएंगे। आत्मा को शांति मिलेPradeep Bandekar passes away: शनिवार रात दो बजकर 30 मिनट पर उनका निधन हो गया।

Pradeep Bandekar passes away: फिल्म फोटो-पत्रकार प्रदीप बांदेकर (70) का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार देर रात उनके आवास पर निधन हो गया। बांदेकर अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, शाहरुख खान और संजय दत्त सहित कई बॉलीवुड हस्तियों के बेहद पसंदीदा फोटो पत्रकार थे। परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि शनिवार रात दो बजकर 30 मिनट पर उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा, '' शनिवार आधी रात के बाद परिवार के साथ रात्रि भोजन कर पवई स्थित अपने आवास पर लौटे बांदेकर ने बेचैनी की शिकायत की थी।

उनके पुत्र प्रथमेश उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’ उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार किया जा रहा है। मुंबई मीडिया जगत में बेहद सम्मानित बांदेकर ने अपने चार दशक के करियर में शहर के कई प्रमुख समाचार पत्रों में काम किया था। अभिनेता अजय देवगन, बिपाशा बसु और नील नितिन मुकेश ने सोशल मीडिया पर वरिष्ठ फोटो-पत्रकार को श्रद्धांजलि दी।

अजय देवगन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि प्रदीप बांदेकर जी का निधन निजी क्षति है...उनका हमारे परिवार के साथ दशकों पुराना रिश्ता रहा... वह बहुत याद आएंगे। बिपाशा बसु ने अपनी ‘इंस्टाग्राम स्टोरीज’ में कहा, ‘‘प्रदीप जी आपकी आत्मा को शांति मिले। (ईश्वर) परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।’’ नील नितिन मुकेश ने ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘प्रदीप जी आप बहुत याद आएंगे। आत्मा को शांति मिले।’’

टॅग्स :अमिताभ बच्चनहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबईShah Rukhअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल