लाइव न्यूज़ :

दिग्गज निर्देशक टी रामा राव का 83 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, चेन्नई में ली अंतिम सांस, अनुपम खेर ने जताया दुख

By अनिल शर्मा | Updated: April 20, 2022 13:38 IST

निर्देशक और निर्माता तातिनेनी रामा राव को उम्र संबंधी बीमारी के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे 83 वर्ष के थे।

Open in App
ठळक मुद्देटी रामा राव ने तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्म उद्योगों में कई प्रमुख अभिनेताओं के साथ काम कियाटी रामा राव की कुछ प्रसिद्ध फिल्मों में नवरात्रि, ब्रमाचारी, इल्लालू, पंडनी जीवथम, अंधा कानून, नचे मयूरी, मुक़ाबला, अन्य शामिल हैं

चेन्नईः प्रसिद्ध निर्देशक और निर्माता तातिनेनी रामा राव (टी रामा राव) का चेन्नई में निधन हो गया। रामा राव ने 20 अप्रैल, 2022 की सुबह अंतिम सांस ली। उन्हें उम्र संबंधी बीमारी के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे 83 वर्ष के थे। रामा राव के परिवार वालों ने एक बयान के जरिए उनके निधन की खबर दी। उनका अंतिम संस्कार आज (20 अप्रैल) शाम चेन्नई में होगा।

तातिनेनी रामा राव के परिवार में उनकी पत्नी, तातिनेनी जयश्री और बच्चे चामुंडेश्वरी, नागा सुशीला, अजय और परिवार के अन्य सदस्य हैं।परिवार द्वारा जारी बयान में कहा गया है, "बहुत दुख के साथ, हम सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय तातिनेनी रामा राव 20 अप्रैल, 2022 की सुबह स्वर्गवास हो गया।''

वयोवृद्ध फिल्म निर्माता के निधन पर अभिनेता अनुपम खेर ने दुख व्यक्त किया है। अनुपम खेर ने ट्विटर पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा- वयोवृद्ध फिल्म निर्माता के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मुझे उनके साथ आखिरी रास्ता और संसार में काम करने का सौभाग्य मिला !! वह दयालु, आज्ञाकारी और हास्य की एक महान भावना रखते थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं! शांति!

टी रामा राव ने तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्म उद्योगों में कई प्रमुख अभिनेताओं के साथ काम किया। अमिताभ बच्चन से लेकर श्रीदेवी से लेकर एनटीआर और एएनआर तक उन्होंने भारत के कई टॉप स्टार्स के साथ काम किया। उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्मों में नवरात्रि, ब्रमाचारी, इल्लालू, पंडनी जीवथम, अंधा कानून, नचे मयूरी, मुक़ाबला, अन्य शामिल हैं।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारहिंदी समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल