लाइव न्यूज़ :

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का पुणे की अस्पताल में निधन, शाम 6 बजे होगा अंतिम संस्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2022 15:43 IST

अभिनेता विक्रम गोखले का 77-वर्ष की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। गोखले ने 26 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का 77-वर्ष की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता के एक पारिवारिक मित्र ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को शहर के बालगंधर्व सभागार में रखा जाएगा और उनका अंतिम संस्कार शाम को वैकुंठ श्मशान घाट में किया जाएगा।

कुछ दिन पहले गुरुवार को दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के डॉ धनंजय केलकर और साथ ही अभिनेता की बेटी ने अभिनेता की मौत के अफवाहों का खंडन किया था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था लेकिन आज शनिवार सुबह उनकी हालत खराब हो गई। डॉक्टर ने बयान जारी कर कहा कि वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले का स्वास्थ्य पहले से थोड़ा खराब हुआ है और वह अब भी वेंटिलेंटर पर हैं। अस्पताल के प्रवक्ता शिरीष यादकिकर ने कहा, ‘‘जानेमाने अभिनेता विक्रम गोखले अब भी वेंटिलेंटर पर हैं और (उनका स्वास्थ्य) पहले से थोड़ा खराब हुआ है। उनका रक्तचाप सामान्य रखने के लिए उन्हें दवाएं दी जा रही हैं।’

विक्रम गोखले को आखिरी बार शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी के साथ 'निकम्मा' में देखा गया था। यह फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में आई थी। 'मिशन मंगल', 'आघात' व 'अनुमति' समेत कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम कर चुके गोखले ने 26 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। रंगमंच, टेलीविजन और फिल्मों में अभिनय करने वाले गोखले अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘अग्निपथ’ (1990), ‘हम दिल दे चुके सनम’ (1999), ‘भूल भुलैया’ (2007), ‘नटसम्राट’ (2015) और ‘मिशन मंगल’ (2019) सहित कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उनकी हाल में रिलीज मराठी फिल्म ‘गोदावरी’ है।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच