लाइव न्यूज़ :

अलविदा रीता भादुड़ी: ...जब एक गाने ने इस एक्ट्रेस को बना दिया था फेमस

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 17, 2018 09:47 IST

Veteran Actor Rita Bhaduri Death: आज सुबह एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का किडनी ख़राब होने की वजह से निधन हो गया. रीता भादुड़ी पिछले 10 दिनों से आईसीयू में एडमिट थीं.

Open in App

मुंबई, 17 जुलाई: पुराने जमाने की अदाकारा रीता भादुड़ी का मंगलवार को गुर्दे खराब होने की वजह से निधन हो गया। बता दें,  बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस अदाकारा ने 71 फिल्मों में काम किया और फिलहाल टीवी पर 'निमकी मुखिया' में दादी के रोल में दिखाई दे रही थीं। टीवी पर भी रीता भादुड़ी जी ने 30 से ज्यादा धारावाहिकों में काम किया था। उनको भारतीय सिनेमा में अपने सपोर्टिंग रोल्स के लिए जाना जाता है। 

रीता भादुड़ी ने साल 1968 में फिल्म 'तेरी तलाश में' से अपना अभिनय करियर शुरू किया था, लेकिन इनकी पहचान बनी फिल्म 'जूली' से, जिसमें इन्होंने मुख्य अभिनेत्री लक्ष्मी की बेस्ट फ्रेंड और मुख्य अभिनेता विक्रम की बहन का रोल निभाया था। इस फिल्म में इनपर फिल्माया गया एक गाना 'ये रातें नयी पुरानी' बेहद लोकप्रिय हुआ और इस एक गाने ने फैंस के बीच रीता भादुड़ी को पहचान दिलाई।

रीता भादुड़ी की दो बेहद सफल फिल्में राजश्री प्रोडक्शन की 'सावन को आने दो और राजा' रहीं। फिल्म 'राजा' के लिए रीता भादुड़ी फिल्म फेयर अवार्ड में सहायक अभिनेत्री के लिए नॉमिनेट किया गया था।

Breaking News: किडनी खराब होने की वजह से मशहूर टीवी एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का निधन  

टॅग्स :रीता भादुड़ीबॉलीवुड फ्लैशबैकबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल