लाइव न्यूज़ :

'एनिमल' में रणबीर कपूर की एक्टिग को दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने बताया जबरदस्त, फिल्म को लेकर दिया अपना रिव्यू

By अंजली चौहान | Updated: December 11, 2023 10:48 IST

प्रेम चोपड़ा ने कहा, "रणबीर बहुत मेहनती अभिनेता हैं और उन्होंने रॉकेट सिंह में बहुत अच्छा अभिनय किया है। एनिमल में वह जबरदस्त हैं।"

Open in App

रणबीर कपूर स्टारर एनिमल अपनी रिलीज के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म जहां बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म में रणबीर और बॉबी देओल की एक्टिग को लेकर खूब तारीफे मिल रही है फैन्स फिल्म से काफी खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर इसे आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है।

इस बीच दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा जो एक दशक तक फिल्मों में विलेन के किरदार में अहम भूमिका निभाते आए हैं, उन्होंने फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दिया है। 

प्रेम चोपड़ा ने हाल ही में एक साक्षात्कार में संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन पर अपना दृष्टिकोण प्रदान किया। बातचीत के दौरान प्रेम चोपड़ा ने फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल दोनों के अभिनय की सराहना की। 

प्रेम चोपड़ा ने फिल्म में रणबीर कपूर के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा, “रणबीर एक बहुत मेहनती अभिनेता हैं और उन्होंने रॉकेट सिंह में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। एनिमल में वह जबरदस्त हैं।” उन्होंने रणबीर कपूर की कड़ी मेहनत की भी सराहना की और इस बात पर जोर दिया कि फिल्म में उनकी भूमिका कठिन और जटिल थी।

फिल्म में बॉबी देओल के अपीयरेंस के बारे में बात करते हुए प्रेम चोपड़ा ने कहा कि यहां तक कि बॉबी देओल भी स्पेशल अपीयरेंस में बहुत अच्छे लगे हैं। ये सभी बहुत प्रभावशाली हैं। 

उन्होंने आगे फिल्मों में नकारात्मक चरित्रों के चित्रण पर विचार करते हुए कहा कि 1973 में रिलीज हुई उनकी प्रतिष्ठित फिल्म बॉबी के साथ समानता रखते हुए। उन्होंने कहा कि उन दिनों, हम पर बुरे लोगों का ठप्पा लगा दिया जाता था। यह एक सीधे तौर पर, चाहे प्रेम चोपड़ा, अमरीश पुरी, प्राण साहब या कोई और यह ऐसा था, ये गड़बड़ करने वाले हैं। 

बात करें एनिमल मूवी की तो इस फिल्म की थीम एक बेटे के अपने पिता के प्रति गहरे स्नेह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो काम की व्यस्तताओं के कारण अक्सर दूर रहता है। इससे बेटे के प्यार की तीव्रता के बारे में समझ की कमी हो जाती है, जिससे एक विडंबनापूर्ण स्थिति पैदा हो जाती है जहां परिवार के लिए यह गहन प्यार और प्रशंसा पिता और पुत्र के बीच संघर्ष का कारण बन जाती है।

रणबीर कपूर रणविजय की भूमिका में हैं, जबकि अनिल कपूर उनके पिता बलबीर सिंह का किरदार निभा रहे हैं। यह पारिवारिक नाटक उनके रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाता है।

एनिमल में प्रेम चोपड़ा की भी अतिथि भूमिका है। संदीप वांगा की एनिमल विश्व स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टी-सीरीज के अनुसार, एक्शन फिल्म ने एक और मील का पत्थर पार कर लिया है क्योंकि इसने दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर, सलोनी बत्रा और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

टॅग्स :रणबीर कपूरप्रेम चोपड़ाबॉलीवुड हीरोफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई