लाइव न्यूज़ :

दिग्गज अभिनेता अरुण बाली को हुई दुर्लभ बीमारी, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: January 22, 2022 15:12 IST

अरुण बाली '3 इडियट्स', 'केदारनाथ', 'पानीपत' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। बाली उद्योग में सबसे सम्मानित अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरुण बाली बॉलीवुड की कई महत्वपूर्ण फिल्मों में नजर आ चुके हैंअरुण बाली दुर्लभ बीमारी न्यूरोमस्कुलर रोग 'मायस्थीनिया ग्राविस' से जूझ रहे हैं

मुंबईः दुर्लभ बीमारी न्यूरोमस्कुलर रोग 'मायस्थीनिया ग्राविस' से जूझ रहे दिग्गज अभिनेता अरुण बाली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि 'मायस्थीनिया ग्राविस' एक दुर्लभ बीमारी है जो नसों और मांसपेशियों के बीच सामान्य संचार में गड़बड़ी के कारण होती है। ई-टाइम्स के मुताबिक बाली को हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अरुण बाली '3 इडियट्स', 'केदारनाथ', 'पानीपत' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। बाली उद्योग में सबसे सम्मानित अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। CINTAA की सदस्य नूपुर अलंकार ने बताया कि अभिनेता से फोन पर बात के दौरान कुछ ठीक नहीं लगा। नूपुर अलंकार अरुण बाली के साथ घनिष्ठ संबंधों में रही हैं। ईटाइम्स के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में, नूपुर बताया कि उन्होंने हाल ही में वरिष्ठ अभिनेता से कॉल पर बात की। उस दौरान उनके बोलने में कुछ गड़बड़ी लगी।

नूपुर ने बताया कि "मैं अरुण बाली सर के साथ कॉल पर थी, जब मुझे लगा कि उनके बोलने में कुछ गड़बड़ है और उन्हें बताया। उसके बाद मैंने उनके बेटे अंकुश से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। फिर मैंने राजीव को फोन किया। मेनन जो अंकुश का सहयोगी है और उसे उसका दूसरा नंबर मिला और मैंने उसे सलाह दी कि वह अरुण सर को तुरंत अस्पताल ले जाए।"

इसके अलावा, अरुण बाली की बेटी ने बाद में नूपुर को सूचित किया कि उन्हें मायस्थेनिया ग्रेविस का पता चला है, जो एक दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी है। यह नसों और मांसपेशियों के बीच संचार में गड़बड़ी के कारण होती है। अपनी चिंता व्यक्त करते हुए नूपुर ने आगे कहा, आज मुझे अरुण जी के नंबर से कॉल आया... वह बिल्कुल भी स्पष्ट रूप से बोल नहीं पा रहे थे। उनकी बेटी इतिश्री ने मुझे उनकी हालत के बारे में बताया। मैं वास्तव में चिंतित हूं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल