लाइव न्यूज़ :

अरुण खेत्रपाल की बायोपिक के लिए वरुण धवन करेंगे कड़ी मेहनत, परमवीर चक्र विजेता के जीवन पर आधारित है यह फिल्म

By भाषा | Updated: October 28, 2019 12:59 IST

वरुण और श्रीराम की जोड़ी ने 2015 में आई क्राइम ड्रामा ‘‘बदलापुर’’ में साथ काम किया था। हाल ही में इन दोनों ने ऐलान किया था कि वे वास्तविक जीवन पर बनने जा रही एक फिल्म में फिर से साथ काम करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म का पहला पोस्टर दिसंबर या जनवरी तक रिलीज किया जाएगा।32 वर्षीय वरुण धवन को फिल्म के लिए कड़े शारीरिक प्रशिक्षण और अभ्यास से गुजरना होगा।

वरुण धवन वर्तमान पीढ़ी के सर्वाधिक सफल कलाकारों में से एक हैं लेकिन फिल्म निर्माता श्रीराम राघवन का कहना है कि वह, सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र से सम्मानित किए गए अरुण खेत्रपाल के जीवन पर बनाई जा रही अपनी नयी फिल्म में वरुण के साथ एक नवोदित कलाकार की तरह ही व्यवहार करेंगे।

वरुण और श्रीराम की जोड़ी ने 2015 में आई क्राइम ड्रामा ‘‘बदलापुर’’ में साथ काम किया था। हाल ही में इन दोनों ने ऐलान किया था कि वे वास्तविक जीवन पर बनने जा रही एक फिल्म में फिर से साथ काम करेंगे। फिल्म का निर्माण दिनेश विजन करेंगे। राघवन ने पीटीआई भाषा को बताया ‘‘वह (वरुण) बड़े सितारे हैं और यह अच्छी बात है।

लेकिन इस फिल्म मैं उनके साथ एक नए कलाकार जैसा ही व्यवहार करुंगा। फिल्म को लेकर वरुण बहुत उत्साहित हैं। वह चाहते हैं कि इस परियोजना पर काम शुरू करने से पहले, वह अपने उन सभी कामों को पूरा कर लें, जो वह अभी कर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि 32 वर्षीय वरुण को फिल्म के लिए कड़े शारीरिक प्रशिक्षण और अभ्यास से गुजरना होगा। राघवन ने बताया ‘‘उनको वजन कम करना होगा। उन्हें कड़े प्रशिक्षण से गुजरना होगा चाहे वह शारीरिक हो या सेना जैसा हो।

उन्हें उस व्यक्ति की हर बात सीखनी होगी जिस पर फिल्म बन रही है। यह वास्तविक से कहीं ज्यादा है। यह सेना पर बन रही है इसलिए हम चाहते हैं कि असलियत ही नजर आए।’’ उन्होंने बताया कि तथ्यों की जांच करने और सही सूचनाएं जुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

‘‘अंधाधुन’’ के निर्देशक ने कहा ‘‘हर फिल्म अपने आप में चुनौती लिए होती है। इस फिल्म के लिए हमारी कोशिश है कि सब कुछ सही हो। हमने (अरुण के) परिवार से भी जानकारी ली है।’’ उन्होंने बताया कि फिल्म का पहला पोस्टर दिसंबर या जनवरी तक रिलीज किया जाएगा।

टॅग्स :वरुण धवनबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'