लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की कार का एक्सीडेंट, शादी के वेन्यू पर पहुंच रहे थे दूल्हे राजा: रिपोर्ट

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 24, 2021 09:52 IST

वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से 24 जनवरी को शादी रचाने जा रहे हैं। विवाह की रस्में अलीबाग के 'द मैनशन हाउस' रिजॉर्ट में हो रही हैं...

Open in App
ठळक मुद्देवरुण धवन की 24 जनवरी को शादी।अलीबाग पहुंचते वक्त वरुण धवन की कार का एक्सीडेंट।हादसे में नहीं आई किसी को चोट।

Varun Dhawan-Natasha Dalal wedding: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण शादी के वेन्यू पर पहुंचने लिए 23 तारीख को अलीबाग के लिए रवाना हुए, लेकिन वेन्यू पर पहुंचते वक्त उनकी कार का ऐक्सीडेंट हो गया।

राहत की बात ये रही कि इस एक्सीडेंट में किसी को चोट नहीं आई है। बता दें कि 22 जनवरी को वरुण धवन-नताशा दलाल, दोनों के परिवार अलीबाग पहुंच चुके थे।

वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी में नहीं पहुंचेंगी ये बड़ी हस्तियां

वरुण धवन और नताशा दलाल की 24 जनवरी को हो रही शादी में शरीक होने वाले मेहमानों की लिस्ट फाइनल हो गई है। अलीबाग में होने वाली इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री के गिने-चुने सिर्फ 40 लोग ही शामिल होने वाले हैं। 

खबरों के अनुसार बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को इस शादी का न्यौता नहीं दिया गया है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन, कपूर खानदान के अलावा धवन परिवार के करीबी रहे पहलाज निहलानी और गोविंदा को भी शादी का कार्ड नहीं दिया गया है। 

सूत्रों के अनुसार बोनी कपूर के परिवार को भी शादी में नहीं बुलाया गया है। हालांकि बोनी के बेटे अर्जुन और बेटी जाह्नवी के शादी में शरीक होने की खबरें आई। अनिल कपूर को भी शादी का न्योता नहीं मिला। 

वरुण धवन-नताशा दलाल हनीमून के लिए जाएंगे तुर्की

वरुण और नताशा शादी के तुरंत बाद अलीबाग से ही हनीमून के लिए निकलने वाले हैं। यह कपल तुर्की के इस्तांबुल स्थित सिरागन पैलेस केम्पिंस्की होटल में ठहरेगा। यह दुनिया का सबसे खूबसूरत, महंगा और आलीशान फाइव स्टार होटल माना जाता है।

टॅग्स :वरुण धवननताशा दलालबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया