लाइव न्यूज़ :

कपड़े सिलते वक्त हाथ में चुभ जाती थी सुई, वरुण धवन ने खोले फिल्म से जुड़े कई राज

By विवेक कुमार | Updated: August 23, 2018 15:05 IST

फिल्म में देसी लुक में नजर आ रहे वरुण धवन, 'मौजी' के किरदार में हैं और वहीं अनुष्का शर्मा उनकी पत्नी 'ममता' के रोल में हैं। 

Open in App

मुंबई, 23 अगस्त: अभी कुछ दिनों पहले ही वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में वरुण धवन 'मौजी' नाम के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में टेलर की भूमिका निभा रहे वरुण धवन ने कहा कि अपने किरदार को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने तीन महीने तक सिलाई सीखी।

वरुण ने कहा- "मुझे पता था कि मेरे पास एक जिम्मेदारी है। मुझे लोगों को विश्वास दिलाना था कि मैं असली 'मास्टरजी' हूं। इसमें मेरी मदद दर्शन (कॉस्ट्यूम डिजाइनर) और नूर भाई (सेट पर दर्जी) ने की।  इस कौशल को सीखने में तीन महीने लगे।" 

वरुण ने कहा- "सिलाई सीखने का अनुभव आसान नहीं था। शुरुआत में मैं काफी परेशान हो गया था, सिलाई सीखने के दौरान कई बार मेरे हाथ में सुई चुभ जाती थी, लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि इस अभ्यास के जरिए मैंने एक नया कौशल सीख लिया।"

बता दें कि फिल्म 'सुई धागा' की कहानी उन लोगों पर बेस्ड है जिनकी रोजी-रोटी सिलाई-बुनाई के काम से चलती हैं। फिल्म में देसी लुक में नजर आ रहे वरुण धवन, 'मौजी' के किरदार में हैं और वहीं अनुष्का शर्मा उनकी पत्नी 'ममता' के रोल में हैं। 

यशराज बैनल तले बन रही फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा हैं। सुई धागा की पटकथा भी मनीष शर्मा ने ही लिखी है। फिल्म की कहानी महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित है। 

शरत कटारिया के निर्देशन में बनी 'सुई धागा - मेड इन इंडिया' पर बेस्ड है। फिल्म का लोगो देश के स्थानीय कारीगरों ने बनाया है। यह फिल्म 28 सितम्बर को रिलीज होगी।

टॅग्स :वरुण धवनअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया