लाइव न्यूज़ :

24 जनवरी को शादी करेंगे वरुण धवन और नताशा दलाल, सोनम कपूर आहूजा शादी में शामिल नहीं होंगी...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 18, 2021 19:47 IST

अभिनेता वरुण धवन के साथ जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। धवन के पारिवार के करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देअगले हफ्ते से समारोह शुरू होने वाले हैं, सोनम कपूर आहूजा शादी में शामिल नहीं होंगी।सोनम कपूर आहूजा और वरुण धवन बचपन के दोस्त हैं और दोनों अभी भी बहुत करीब हैं।वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की घोषणा की गई थी।

मुंबईः एक्टर वरुण धवन 24 जनवरी को अपनी दोस्त और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल से शादी करने जा रहे हैं।

सोनम कपूर आहूजा और वरुण धवन बचपन के दोस्त हैं और दोनों अभी भी बहुत करीब हैं। हाल ही में, वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की घोषणा की गई थी। जल्द ही 22 जनवरी से अलीबाग में समारोह होने वाले हैं। अगले हफ्ते से समारोह शुरू होने वाले हैं, सोनम कपूर आहूजा शादी में शामिल नहीं होंगी।

धवन और दलाल स्कूल में साथ पढ़ते थे और लंबे समय से दोस्त हैं। सूत्र ने कहा, “अलीबाग में परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में 24 जनवरी को हिंदू रीति रिवाज से शादी होगी। शादी से पूर्व के समारोह 22 जनवरी से शुरू हो जाएंगे।” उन्होंने बताया कि शादी मई 2020 में होने वाली थी लेकिन कोविड-19 के कारण इसे 2021 तक के लिए टाल दिया गया।

हरमन भी करने जा रहे शादी

बॉलीवुड सितारों की शादी की खबरें लगातार आ रही हैं, वरुण धवन के बाद अब एक और फिल्म अभिनेता की शादी की खबर आ रही है, यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि किसी समय देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के ब्वॉयफ्रेंड रहे हरमन बवेजा हैं।

हरमन अपनी हेल्थ कोच साशा रामचंदानी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, कुछ दिनों पहले इस कपल ने सगाई कर ली थी, अब उनकी शादी की तारीख से लेकर वेडिंग वेन्यू तक सब फिक्स कर दिया गया है, इस शादी को लेकर आ रही ताजा खबरों के मुताबिक हरमन और साशा आगामी 21 मार्च को कोलकाता में शादी के बंधन में बंधेंगे।

इस शादी में सिर्फ कुछ खास लोग ही शामिल होंगे, बता दें कि हरमन कई दिनों से फिल्मांे से गायब हैं. उन्होंने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारी थी, लेकिन फिर चल नहीं पाए. उनकी फिल्मों ने कोई कमाल नहीं दिखाया, जिसके चलते वह फिल्मों से दूर हो गए, हरमन कभी प्रियंका तो कभी बिपाशा बसु के साथ अपने रिलेशन को लेकर ही सुर्खियों में रहे।

टॅग्स :वरुण धवननताशा दलालप्रियंका चोपड़ासोनम कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?