लाइव न्यूज़ :

वरुण धवन के ड्राइवर मनोज साहू का दिल का दौरा पड़ने से निधन, अस्पताल में देर तक रहे अभिनेता

By अनिल शर्मा | Updated: January 19, 2022 09:09 IST

शूटिंग छोड़ वरुण धवन भी अस्पताल पहुंचे। वह काफी देर तक अस्पताल के अंदर ही मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देवरुण धवन के ड्राइवर को मंगलवार दिल का दौरा पड़ाउन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दियामनोज साहू धवन परिवार के भरोसेमंद ड्राइवर थे

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के ड्राइवर मनोज साहू का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ड्राइवर मनोज साहू को जब दिल का दौरा पड़ा, उस वक्त वरुण बांद्रा के महबूब स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे।  उन्हें बांद्रा के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शूटिंग छोड़ वरुण धवन भी अस्पताल पहुंचे। वह काफी देर तक अस्पताल के अंदर ही मौजूद रहे। उसके बाद वह वहां से निकले। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में वरुण धवन गाड़ी में बैठे (फेस मास्क लगाए) नजर आ रहे हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक मनोज साहू वरुण धवन के परिवार के पुराने ड्राइवर थे। वह सालों से यहां पर ड्राइवर की नौकरी कर रहे थे। वरुण की मैनेजमेंट टीम ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की। मनोज जाहिर तौर पर कई सालों तक धवन परिवार के भरोसेमंद ड्राइवर थे।

मनोज साहू के निधन से वरुण काफी ज्यादा दुखी हो गए हैं। पिता डेविड धवन ने वरुण को संभाला। उन्होंने इस बात का वादा किया है कि साहू के परिवार को पूरा ध्यान रखा जाएगा। मनोज वरुण के काफी करीब थे और अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते थे। मनोज साहू की दो बेटियां हैं।

टॅग्स :वरुण धवनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल