लाइव न्यूज़ :

'पापा' बने वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर लोगों से पूछा-बताएं लड़के के लिए नाम, अब फैंस दे रहे हैं बधाई

By अभिषेक पारीक | Updated: June 15, 2021 18:57 IST

वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे खूब मस्ती कर रहे हैं। इसी वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने लोगों से एक सवाल पूछा है। जिसके बाद कई फैस ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देवरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपने पपी के साथ मस्ती का वीडियो शेयर किया है। वरुण ने कैप्शन में कहा-मैं लड़के को नाम नहीं दे सका हूं, मेरी मदद करें।इसके बाद वरुण के फैंस ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं। 

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अक्सर अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में वरुण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे एक पपी के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। इसी वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने लोगों से एक सवाल पूछा है। जिसके बाद कई फैस ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी है। 

वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपने पपी के साथ मस्ती का वीडियो शेयर किया है। साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'फादरहुड, मैं अब तक अपने लड़के को नाम नहीं दे सका हूं। कृपया मेरी मदद करें।' इस वीडियो के सामने आने के बाद कई फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं। साथ ही कई फैंस ने तो उन्हें बधाई भी दी है। वहीं कई बॉलीवुड सेलिबिटीज ने भी वरुण के पोस्ट पर कमेंट किया है। 

कई यूजर्स ने वरुण धवन को नाम सुझाया है। वहीं जैकलीन फर्नांडिस, सोनाक्षी सिन्हा, नुसरत भरूचा, गुरु रंधावा सहित कई सेलेब्स ने कमेंट के जरिये वीडियो के लिए अपना प्यार जताया है। 

नताशा दलाल से की थी शादी

गौरतलब है कि वरुण धवन अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने इसी साल 24 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को जीवनसाथी बनाया था। दोनों ने अलीबाग में सात फेरे लिए थे। 

भेड़िया और जुग-जुग जियो में आएंगे नजर

वे आगामी दिनों में अमर कौशिक के निर्देशन में फिल्म भेडिया में नजर आएंगे। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। जिसमें उनके साथ कृति सेनन और अभिषेक बनर्जी भी अहम किरदारों में होंगे। वहीं जुग जुग जियो में वे अनिल कपूर, नीतू कपूर और कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। 

टॅग्स :वरुण धवनसोशल मीडियाइंस्टाग्रामनताशा दलाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो