लाइव न्यूज़ :

वरुण धवन और अनिल कपूर ने किया सराहनीय काम, भारत को नंबर वन बनाने के लिए भूषण कुमार के साथ ऐतिहासिक दौड़ में हुए शामिल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 9, 2019 08:23 IST

टी-सीरीज़ के मुखिया भूषण कुमार ने राष्ट्र के नागरिकों से दुनिया में भारत को एक अलग और बड़ी पहचान दिलाने के लिए हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक वीडियो के जरिये अपील की है।

Open in App

टी-सीरीज़ के मुखिया भूषण कुमार ने राष्ट्र के नागरिकों से दुनिया में भारत को एक अलग और बड़ी पहचान दिलाने के लिए हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक वीडियो के जरिये अपील की है।

भूषण कुमार ने एक ऐतिहासिक क्षण बनाने हेतु अपील करते हुए कहा,"एक भारतीय यूट्यूब चैनल विश्व का नंबर 1 बनने की कगार पर है। यह दूरी तय करने के लिए हमें बहुत प्रयास करने पड़े हैं। अपने पिता श्री गुलशन कुमार के सपने को आगे बढ़ाते हुए, मैंने इस चैनल को शुरू किया था। आज, यह आपका है, पूरे देश का है। यह हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। तो चलिए एक साथ आते हैं और टी-सीरीज़ यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करते हैं और भारत को गौरवान्वित महसूस करवाते हैं। ”

भूषण ने #BharatWinsYouTube हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए लिखा," हम इतिहास बना सकते हैं। हम भारत को जीत दिला सकते हैं। सब्सक्राइब करे @TSeries."

भूषण कुमार द्वारा अपील किए जाने के ठीक बाद, इंटरनेट में खलबली मच गई और लोग भूषण कुमार का समर्थन करने लगे।

सिर्फ जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड कलाकार भी भारत को नंबर एक बनाने में भूषण कुमार को अपना समर्थन देते हुए नज़र आये।

वरुण धवन जो वर्तमान में टी-सीरीज द्वारा समर्थित स्ट्रीट डांसर्स की शूटिंग कर रहे हैं, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, " आप भारत को जीत दिला सकते हैं! यह जान कर बेहद रोमांचक महसूस हो रहा है कि @Tseries दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल बनने की कगार पर है! गुड लक @itsBhushanKumar! चलो सभी #BharatWinsYouTube यह सुनिश्चित करने के लिए इसे सब्सक्राइब करें।"

अनिल कपूर ने भी साझा किया,"आओ यह कर दिखाते है! अभी सब्सक्राइब करें! #BharatWins YouTube का हिस्सा बनें! @itsBhushanKumar"

बिज़नेस में अग्रणी संगीत कंपनी होने के नाते, टी-सीरीज़ ने फिल्मों और गानों के साथ-साथ एल्बम के साथ भी अपने लिए जगह बना ली है। 13 मार्च 2006 को स्थापित किये गए इसमें 29 उप-चैनल, गाने और फिल्म ट्रेलर शामिल हैं।

टी-सीरीज़ पिछले तीन दशकों से संगीत उद्योग का हिस्सा है, जिसके पास भाषाओं और शैलियों में संगीत की एक विस्तृत सूची है।  '

 

टॅग्स :वरुण धवनअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया