लाइव न्यूज़ :

Usha Uthup Birthday: ऊषा उत्थुप को लोग कहते थे आदमी और भूत, लेकिन अपनी यूनिक आवाज के दम पर दुनियाभर में हो गईं फेमस

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 8, 2019 11:47 IST

8 नवंबर 1947 को मुंबई में जन्मी ऊषा एक तमिल ब्राह्राण परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वे बचपन से ही म्यूजिक के प्रति आकर्षित थीं लेकिन अपनी यूनिक आवाज के चलते वे रेगुलर म्यूजिक क्लासेस के लिए अनफिट थीं.

Open in App
ठळक मुद्देऊषा उत्थुप 'हरे रामा हरे कृष्णा' गाना गाकर फेमस हुई थीं।ऊषा का जन्म मुंबई में हुआ था, वे एक तमिल ब्राह्मण परिवार से हैं।

सिंगिंग की दुनिया में क्वीन ऑफ पॉप के नाम से मशहूर गायिका ऊषा उत्थुप का आज 72वां जन्मदिन है। उनका जन्म 8 नबंवर 1947 को मुंबई में हुआ था। ऊषा एक तमिल ब्राह्मण परिवार से हैं। आज ऊषा की यूनिक आवाज दुनियाभर में फेमस है। लेकिन इस मुक़ाम तक पहुंचना इतना आसान नहीं था। करियर के शुरुआत में ऊषा ने काफी स्ट्रगल किया है। शुरुआत में उनकी आवाज की कद्र किसी को नहीं थी।

ऊषा उत्थुप ने एक बार एक टीवी शो में अपनी लाइफ का एक इंटरेस्टिंग किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि जिस गाने से वे फेमस हुईं थी वह आरडी बर्मन का गाना 'हरे रामा हरे कृष्णा' था। लेकिन आरडी बर्मन ने उन्हें यह गाना गाने से पूरी तरह मना कर दिया था।

आरडी बर्मन ने ऊषा को यह गाना गाने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि इस गाने की प्रैक्टिस आशा भोसले पहले से कर रही थीं। इस बात को सुनकर उन्हें काफी ज्यादा दुख हुआ था कि अब उन्हें गाने का मौका नहीं मिलेगा। ऊषा को रिकॉर्डिंग के दौरान नहीं बुलाया गया। लेकिन बाद में उन्हें आरडी बर्मन ने आशा भोसले के साथ गाने का मौका दिया। फिर क्या था इस गाने में ऊषा ने अपनी यूनिक आवाज का जादू बिखेर दिया।

'हरे रामा हरे कृष्णा' गाना इतना फेमस हुआ कि इसके जरिए ऊषा की आवाज भी फेमस हो गई और लोग उन्हें जानने लगे। शो में ऊषा ने बताया कि "करियर की शुरुआत में लोग मेरी आवाज की वजह से मुझे आदमी समझते थे। उन्होंने ये भी बताया था कि "कई बार तो लोग मेरी आवाज और लुक की वजह से डर भी जाते थे। एक बार एक जर्नलिस्ट ने मुझे यह तक कह दिया था कि मैं भूत की तरह दिखती हूं।"इन सारी बातों के बावजूद ऊषा ने अपना हौंसला बनाए रखा और आज वे अपना उस मुक़ाम पर हैं जिसकी वे हकदार हैं। ऊषा ने हिंदी, तेलुगु के अलावा कई इंग्लिश सॉन्ग्स भी गाए थे, जिनकी बतौलत वे दुनियाभर में फेमस हो गईं। उन्होंने म्यूजिक की दुनिया में फ्यूजन तकनीक अपनाई जिसके जलते वे 70 और 80 के दशम में काफी हिट हुई थीं।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल