लाइव न्यूज़ :

उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत के डिलीट पोस्ट का दिया करारा जवाब, कहा- 'छोटू भैया को बैट-बॉल खेलना चाहिए'

By रुस्तम राणा | Updated: August 12, 2022 14:54 IST

बॉलीवुड अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, 'छोटू भैया को बैट बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम हो जाऊं यंग किड्डो डार्लिंग तेरे लिए।'

Open in App
ठळक मुद्देउर्वशी ने कहा- मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम हो जाऊं यंग किड्डो डार्लिंग तेरे लिए'  बिना ऋषभ पंत का नाम लिए पोस्ट में लिखा- हैशटैग आरपी छोटू, रक्षाबंधन मुबारक होइससे पहले ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर लिखा था- मेरा पीछा छोड़ो बहन

मुंबई: फिल्म एक्ट्रेस-मॉडल उर्वशी रौतेला और टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बीच सोशल मीडिया पर वॉर जारी है। उर्वशी ने ऋषभ पंत के डिलीट पोस्ट का करारा जवाब दिया है। यहां तक की उन्होंने भारतीय बल्लेबाज को 'छोटू भैया' कहकर संबोधित किया है। दरअसल, बॉलीवुड अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, 'छोटू भैया को बैट बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम हो जाऊं यंग किड्डो डार्लिंग तेरे लिए।'  

इसी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, हैशटैग रक्षाबंधन मुबारक हो और हैशटैग आरपी छोटू भैया भी लिखा है। साथ ही उन्होंने हैशटैग कौगर हंटर के साथ यह भी लिखा है कि खामोश लड़की का फायदा मत उठाओ। बता दें कि इससे पहले उर्वशी रौतेला का एक इंटरव्यू का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने आरपी नाम के शख्स का जिक्र किया था। हालांकि उन्होंने यहां खुलकर ऋषभ पंत का नाम तो नहीं लिया, लेकिन जनता के लिए आरपी का मतलब समझ पाना कोई मुश्किल काम नहीं था।  

इसी इंटरव्यू के जवाब में ऋषभ पंतन ने इंस्टा स्टोरी में लिखा, ‘कितना हास्यास्पद है ना कि लोग फेमस होने और हेडलाइंस में बने रहने के लिए इंटरव्यू में झूठ बालते हैं। यह देखकर दुख होता है कि लोग नेम और फेम के लिए झूठ बोल देते हैं। उन्हें मेरी शुभकामनाएं। हैशटैग मेरा पीछा छोड़ो बहन। हैशटैग झूठ की भी लिमिट होती है।’गौर करने वाली बात यह भी है कि यहां पंत ने किसी का नाम नहीं लिया। हालांकि बाद में पंत ने अपनी यह पोस्ट कुछ समय बाद डिलीट कर दी थी।  

इंटरव्यू में उर्वशी ने दावा किया कि "आरपी" ने एक होटल की लॉबी में उनका इंतजार किया और उन्हें कई बार फोन किया - वह सो रही थी और जब वह उठी तो 17 मिस्ड कॉल देखीं। इंटरव्यू में उर्वशी ने कहा, "मैं वाराणसी में शूटिंग कर रही थी, वहां से मेरा नई दिल्ली में एक शो था, तो मेरी वहां से दिल्ली की उड़ान थी। नई दिल्ली में, मैं पूरे दिन शूटिंग कर रही थी और लगभग 10 घंटे की शूटिंग के बाद जब मैं वापस आई, मुझे तैयार होना था और आप जानते हैं कि लड़कियों को तैयार होने में बहुत समय लगता है। मिस्टर आरपी आए, वह लॉबी में बैठे और मेरा इंतजार करने लगे, और वह मिलना चाहते थे। मैं इतनी थक गई थी, मुझे पता ही नहीं चला कि मेरे पास इतने कॉल आए हैं। सो जब मैं उठी तो मैंने 16-17 मिस्ड कॉल देखीं और फिर मुझे बहुत बुरा लगा कि कोई मेरा इंतजार कर रहा था और मैं नहीं गयी। सम्मान के लिए, क्योंकि बहुत सी लड़कियां किसी का इंतजार करने की परवाह नहीं करती हैं, उस सम्मान के प्रदर्शन से, मैंने उनसे कहा कि जब आप मुंबई आएंगे तो मिलते हैं।" 

टॅग्स :उर्वशी रौतेलाऋषभ पंतबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटक्या ऋषभ पंत वास्तव में सलामी बल्लेबाज हैं?, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स कप्तान से पूछे कई सवाल?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

क्रिकेटसलामी बल्लेबाज फेल हो रहे पंत, 6 पारी में एक फिफ्टी, 6 पारी और 132 रन

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?