लाइव न्यूज़ :

कैंसर से लड़ाई लड़ रहे संजय दत्त को उर्मिला मातोंडकर ने बताया फाइटर, फैंस भी 'बाबा' के लिए मांग रहे दुआ

By अमित कुमार | Updated: August 12, 2020 09:38 IST

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त कैंसर से जूझ रहे हैं। इस बात की खबर मिलते ही वह इलाज के लिए अमेरिका रवाना हो गए। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी स्वस्थ सेहत की प्रार्थना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे उर्मिला मातोंडकर ने संजय दत्त को फाइटर बताते हुए सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।जय दत्त के साथ दौड़ और खूबसूरत जैसी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर भी संजू बाबा के लिए प्रार्थना कर रही हैं।उर्मिला मातोंडकर को भरोसा है कि संजय दत्त ठीक होकर जल्द वापसी करेंगे।

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त लंग कैंसर के स्टेज 3 से गुजर रहे हैं। इस बात की जानकारी सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। वहीं संजय दत्त के साथ दौड़ और खूबसूरत जैसी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर भी संजू बाबा के लिए प्रार्थना कर रही हैं। उर्मिला मातोंडकर को भरोसा है कि संजय दत्त ठीक होकर जल्द वापसी करेंगे। 

उर्मिला मातोंडकर ने संजय दत्त को फाइटर बताते हुए सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर उनकी और संजय दत्त की फिल्म दौड़ की है। तस्वीर को शेयर करते हुए उर्मिला मातोंडकर ने लिखा- 'संजय दत्त के बारे में सुनकर हैरान हूं, उन्हें लंग कैंसर होने की खबर मिली। लेकिन वह एक फाइटर हैं, उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है और वह इस कठिन दौर को खत्म कर देंगे। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।" 

संजू बाबा के लिए फैंस कर रहे दुआ 

उर्मिला मातोंडकर के अलावा फैंस भी सोशल मीडिया पर संजय दत्त के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने लगे। एक यूज़र ने लिखा, 'जिंदगी के कई हालातों से आप बाहर निकले हैं, इससे भी निकल आएंगे। आप इससे भी बाहर आ जाएंगे, आपके लिए प्रार्थना कर रही। जल्दी ठीक हो जाइए।' जबकि एक ने लिखा, 'संजय दत्त लंग कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं, ईश्वर उन्हें जलेद ठीक करें।

इलाज के लिए अमेरिका रवाना हुए संदय दत्त

कैंसर होने का पता चलते ही संजय दत्त इलाज के लिए तुरंत अमेरिका रवाना हो गए हैं। बताया जाता है कि हाल ही में अस्पताल में भर्ती होने के दौरान हुई जांच में उन्हें कैंसर होने की पुष्टि हुई है। बाबा को कैंसर होने के बारे में जानकारी मिलते ही उन्हें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और सलमान खान जैसे सितारों ने फोन भी किया।

टॅग्स :संजय दत्तउर्मिला मार्तोडकरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?