लाइव न्यूज़ :

उर्मिला मातोंडकर ने कहा- स्टार की तरह राजनीति में नहीं आई हूं

By भाषा | Updated: April 12, 2019 17:20 IST

Open in App

 1990 के दशक की फिल्म स्टार उर्मिला मातोंडकर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं लेकिन उनका कहना है कि वह स्टार के तौर पर राजनीति में नहीं आई हैं और लोगों के प्रतिनिधि के तौर पर पहचान बनाना पसंद करेंगी। उर्मिला ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं स्टार की छवि के साथ यह सब नहीं कर रही हूं। मैं जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने का प्रयास कर रही हूं। मुझे पता है कि यह कठिन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जनप्रतिनिधि के तौर पर उनमें अपने प्रति विश्वास जगाना चाहती हूं न कि किसी अन्य स्टार की भांति हाथ हिलाकर केवल वोट मांगना चाहती हूं। क्योंकि इन विचारों के साथ मैं राजनीति में नहीं आई हूं।’’ यह पूछने पर कि वह लोकप्रिय चेहरा हैं और वोट मांगने के लिए क्या बॉलीवुड की अन्य हस्तियां उनके साथ आएंगी तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया, ‘‘मैं दूसरों के बारे में बात नहीं कर सकती, यह उचित नहीं है।’’

वह मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं जहां से कभी गोविंदा भी सांसद रहे हैं। चुनाव प्रचार में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रही उर्मिला का कहना है कि इलाके के मुख्य मुद्दे हैं आवास, पानी की कमी और साफ-सफाई। उर्मिला का मुकाबला भाजपा नेता गोपाल शेट्टी से है। 

टॅग्स :उर्मिला मार्तोडकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीउर्मिला मातोंडकर क्यों दे रही पति को तलाक? सामने आई मोहसिन अख्तर मीर से अलग होने की वजह

बॉलीवुड चुस्कीकौन हैं मोहसिन अख्तर मीर? जिनसे शादी के 8 साल बाद तलाक ले रहीं उर्मिला मातोंडकर

बॉलीवुड चुस्की'बड़ी गंदी जुबान है, पागलखाने भेज देना चाहिए', 'बिग बैंग थ्योरी' में माधुरी के अपमान पर भड़कीं जया बच्चन, उर्मिला मातोंडकर ने भी किया रिएक्ट

भारतसर्जिकल स्ट्राइक के बयान पर अलग-थलग पड़े दिग्विजय सिंह, राहुल गांधी ने जताई असहमति, भाजपा-आरएसएस पर कहा ये

भारतजम्मू: 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर, राहुल गांधी संग कदमताल करती आईं नजर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?