लोकसभा चुनाव इस साल अप्रैल और मई में होने जा रहे हैं। चुनाव 7 चरणों में होने जा रहे हैं। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। ऐसे में चुनाव से पहले कई सितारों के मैदान में उतरने के नाम सामने आ रहे हैं। इस लिस्ट में अब जिसका नाम जुड़ा है वह हैं छम्मा छम्मा गर्ल उर्मिला मातोंड़कर।
खबर के अनुसार एक्ट्रेस कांग्रेस से उत्तर मुंबई की सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। वह जल्द कांग्रेस में शमिल हो कर मैदान में उतरेंगी। कांग्रेस के द्वारा उर्मिला से संपर्क करने के बाद एक्ट्रेस ने भी मैदान में उतरने का लगभग पूरा मन बना लिया है।
सपना पर सवाल
हाल ही में खबरें आई थीं कि सपना चौधरी ने भी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। जिसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर आई थीं, लेकिन बाद में सपना ने कहा था कि वह पार्टी में शामिल नहीं हुई हैं। ये फोटो उनकी पुरानी हैं।