लाइव न्यूज़ :

Uri Trailer Release:सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित 'उरी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 'ये नया हिंदुस्तान है घर में घुसेगा भी मारेगा भी'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 5, 2018 10:43 IST

भारत और पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म उरी का ट्रेलर रिलीज हो गया है।  ट्रेलर देखकर साफ पता लग रहा है कि फिल्म भी काफी शानदार होने वाली है।

Open in App

भारत और पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म उरी का ट्रेलर रिलीज हो गया है।  ट्रेलर देखकर साफ पता लग रहा है कि फिल्म भी काफी शानदार होने वाली है। ट्रेलर में 2016 में हुई भारत और पाकिस्तान के बीच की सर्ज‍िकल स्ट्राइक को दिखाया गया है। फिल्म में लीड रोल में विक्की कौशल और यामी गौतम हैं। 

कैसा है ट्रेलर

ट्रेलर की बार करें तो इसमें डायलॉग काफी अच्छे हैं। एक दमदार रोल में फैंस को अपनी तरफ खींचने का काम कर रहे हैं परेश रावल। उनकी एंट्री ही एक बहतरीन डायलॉग से होती है। दमदार डायलॉग कहा जाता है, ‘ये नया हिंदुस्तान घर में घुसेगा भी, और मारेगा भी।’ फिल्म के ट्रेलर में हर सीन के अंदर स्टार के चेहरों पर देश के प्रति वह जबरदस्त जज्बा दिखाई देता है। विक्की कौशल इस टीजर में दुश्मनों पर गोलियां बरसाते नजर आते हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह से पाक के उसी के घर में जाकर भारतीय सेना ने सबक सिखाया था। इसके कुछ सीन अआपको भावुक तो कुछ आपको जोश से भर देगें। फिल्म में विक्की कौशल एक कमांडों के रुप में दिखाई दे रहे हैं।  वहीं, इस फिल्म में यामी गौतम भी एक डिसिप्लिन्ड आर्मी अफसर की भूमिका में हैं जो उरी में हुए हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना के साथ मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन चला रही हैं।

 विक्की कौशल ने ट्रेलर रिलीज की जानकारी अपने ट्विटर अकांउट से दी है। फिल्म के टीजर को फैंस ने काफी पसंद किया है वैसे ही फिल्म के ट्रेलर को भी फैंस ने बहुत ज्यादा पसंद किया है।‘उरी’ फिल्म 11 जनवरी 2019 को रिलीज हो रही है। फिल्म के टीजर में परेश रावल की शानदार और दमदार आवाज सुनाई दी थी. और ट्रेलर भी काफी शानदार हैय़ जो पूरी फिल्म की कहानी को बता रहा है।

टॅग्स :उरी : द सर्जिकल स्ट्राइकमूवी टीज़र रिलीजयामी गौतमविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल