लाइव न्यूज़ :

हुआ खुलासा- कहां से आया 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' का फेमस डायलॉग, 'हाउ इज द जोश'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 7, 2019 11:16 IST

फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' का डायलॉग 'हाउ इज द जोश' हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई है। रिलीज होते ही फिल्म फैंस के बीच छा गई है।

Open in App

फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' का डायलॉग 'हाउ इज द जोश' हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई है। रिलीज होते ही फिल्म फैंस के बीच छा गई है। फिल्म का एक डायलॉग फैंस के बीच जमकर छाया हुआ है। 

अब इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने मजेदार किस्सा बताया है। टाइम्स की खबर के अनुसार  इस डायलॉग के बारे में आदित्य ने बताया कि यह लाइन उन्होंने अपने बचपन के दिनों की यादों से ली है। उन्होंने बताया है कि मेरे कुछ दोस्त डिफेंस से थे और मैं उनके साथ कई बार मैं आर्मी क्लब जाया करता था। दिल्ली में हम नई साल पर एक क्रिसमस पर जाया करते थे। उस वक्त इस लाइन का जूस एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर किया करते थे। वह अपने सामने सभी बच्चों को लाइन में लगाकर यह डायलॉग बोलते थे और उनके हाथ में एक चॉकलेट होता था। 

आदित्य ने बताया कि वह बोलते, 'हाउ इज द जोश?' और हमलोग जवाब देते...'हाई सर!' जिस बच्चे की आवाज सबसे जोरदार होती थी, उसे वह चॉकलेट मिलती थी। खाने के शौकीन होने के नाते, मैं सबसे जोर से बोलता था और हमेशा चॉकलेट मुझे ही मिलती थी।'

जब फिल्म को हम बना रहे थे तो सोच लिया था कि इस डायलॉग को फिल्म में डालना ही है। मैंने इस डायलॉग का इस्तेमाल फिल्म में सही तरीके से किया है और अब यह डायलॉग एक अलग स्तर पर पहुंच गया है।

फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक 11 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। ब्लॉकबस्टर साबित हुई इस फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है और अब यह 200 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है

टॅग्स :उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu Kashmir: उरी में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़, सेना को मिली कामयाबी, 2 आतंकी ढेर

विश्व"अमेरिका ने उरी हमले में आईएसआई की भूमिका को लेकर नवाज शरीफ से किया था सवाल", पूर्व भारतीय दूत अजय बिसारिया ने बताया

बॉलीवुड चुस्कीउरी डायरेक्टर आदित्य धर के साथ यामी गौतम ने की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीउरी के बाद विक्की कौशल का एक और धमाका, 'अश्वत्थामा' में दिखेगा दमदार अंदाज

बॉलीवुड चुस्कीयामी गौतम के ग्लैमर पर भारी पड़ा विक्की कौशल का स्टाइल, देखें विक्की की फीमेल फैंस का गजब अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार