लाइव न्यूज़ :

राज कुंद्रा के बाद अब मुसीबत में फंसी शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी, यूपी पुलिस नोटिस जारी करने पहुंची उनके घर

By अनिल शर्मा | Updated: August 12, 2021 08:55 IST

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शिल्पा शेट्टी Iosis Wellness Center नाम से एक फिटनेस चेन चलाती हैं। इस कंपनी की अध्यक्ष शिल्पा शेट्टी हैं, जबकि उनकी मां सुनंदा निदेशक हैं। आरोप है कि शिल्पा शेट्टी और उनकी मां ने वेलनेस सेंटर की शाखा खोलने के नाम पर दो लोगों से करोड़ों रुपये लिए..

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारियों के मुताबिक शिल्पा शेट्टी Iosis Wellness Center नाम से एक फिटनेस चेन चलाती हैं इस कंपनी की अध्यक्ष शिल्पा शेट्टी हैं, जबकि उनकी मां सुनंदा निदेशक हैंआरोप है कि शिल्पा शेट्टी और उनकी मां ने वेलनेस सेंटर की शाखा खोलने के नाम पर दो करोड़ लिए

मुंबईः पोर्न मामले में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी के लिए मुश्किलें और बढ़ गई हैं। शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी पर एक वेलनेस सेंटर के नाम पर कथित धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मामले में यूपी पुलिस बुधवार उनके जुहू स्थित आवास पर नोटिस जारी करने पहुंची थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शिल्पा शेट्टी Iosis Wellness Center नाम से एक फिटनेस चेन चलाती हैं। इस कंपनी की अध्यक्ष शिल्पा शेट्टी हैं, जबकि उनकी मां सुनंदा निदेशक हैं। आरोप है कि शिल्पा शेट्टी और उनकी मां ने वेलनेस सेंटर की शाखा खोलने के नाम पर दो लोगों से करोड़ों रुपये लिए, लेकिन वादा पूरा नहीं हुआ।

वेलनेस सेंटर के खिलाफ 2 एफआईआर हुई हैं, जिनमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने शिल्पा को ब्रैंड ऐम्बेसडर बताया था। हालांकि, लॉन्च से पहले लोगों से ₹2.5 करोड़ एकत्र करने के बाद वे कथित तौर पर बयान से मुकर गए।

इस मामले में ओमेक्स हाइट्स निवासी ज्योत्सना चौहान ने विभूति खंड थाने में और रोहित वीर सिंह ने हजरतगंज थाने में कथित तौर पर ठगी का मामला दर्ज कराया है। इसी मामले को लेकर हजरतगंज पुलिस और विभूति खंड पुलिस ने शिल्पा शेट्टी और उनकी मां को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है।

डीसीपी (पूर्व) संजीव सुमन ने कहा कि इस मामले में जांच अधिकारी सोमवार को मुंबई के लिए रवाना होकर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा से पूछताछ करेंगे। वह इस मामले में सभी बिंदुओं की जांच करेंगे।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीराज कुंद्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल