लाइव न्यूज़ :

VIDEO: गायक शान पर लाइव कंसर्ट के दौरान हुआ हमला, जानिए क्या है इसका कारण ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 30, 2018 10:27 IST

गायक शान असम के गुवाहाटी में लाइव कंसर्ट के लिए पहुंचे थे लेकिन इसी कार्यक्रम के दौरान उन पर हमला हो गया।

Open in App

बॉलीवुड के सदाबहार गायक शान (शांतनु मुखर्जी) पर हाल ही में हमला हुआ है। शान असम के गुवाहाटी में लाइव कंसर्ट के लिए पहुंचे थे लेकिन इसी कार्यक्रम के दौरान उन पर हमला हो गया। शान उस वक्‍त हमले का शिकार हो गए जब वह लाइव शो में मंच पर परफॉर्म कर रहे हैं।

खबर के अनुसार शान पर  कार्यक्रम में मौजूद एक शख्‍स ने पत्‍थर और कागज के गोले फेंके। कहा जा रहा है बवाल तब शुरू हुआ जब  इस शो में शान के बंगाली में गाना गाने से विवाद होने लगा। ये विवाद इतना बढ़ गया कि बाद में शान को कंसर्ट रोकना पड़ा। बता दें कि शान को कोई हानि नहीं पहूंची है वह सुरक्षित हैं।

 लेकिन इस पूरे हंगामें का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से गुस्साएं कुछ लोग शो में कुर्सियां तोड़कर इस शो को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। दरअसल ये लोग  शान के बंगाली गाना गाए जाने से नाराज थे।  इस पर वहां मौजूद उनके कई फैंस ने हूटिंग शुरू कर दी।

वह सभी कहने लगे कि यह बंगाल नहीं असम है और वह बंगाली गाना नहीं गानें देंगे। दूसरी तरफ इस मामले पर शान ने भी सफाई दे दी है। उन्‍होंने कहा कि इस मामले पर राजनीति न करें। एक कलाकार के साथ ये करना गलत है। इसके बाद शान कार्यक्रम अधर में छोड़कर चले गए। कार्यक्रम आयोजकों ने भी इस हादसे के बाद शान से माफी मांगी और हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

टॅग्स :शानबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर स्टेज पर कर रही थीं परफॉर्म, सिरफिरे फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने खदेड़ा

भारत"गायक जुबिन गर्ग की मौत स्पष्ट तौर पर हत्या", असम सीएम हिमंत बिस्वा का दावा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?