लाइव न्यूज़ :

क्या आप जानते हैं श्रीदेवी का असली नाम? 13 साल की उम्र में किया था रजनीकांत की मां का रोल

By भारती द्विवेदी | Updated: February 25, 2018 18:11 IST

श्रीदेवी का शनिवार (24 फ़रवरी) को निधन हो गया। वो 54 साल की थीं। करीब 50 दशक लम्बे फिल्मी करियर में उन्होंने 300 से अधिक फिल्में की हैं। जानिए श्रीदेवी के बारे में कुछ अनजाने तथ्य।

Open in App

मुंबई, 25 फरवरी: अपनी चुलबुली अदाओं और बोलती आंखों से दर्शकों के दिल पर राज करने वाली श्रीदेवी नहीं रहीं। श्रीदेवी ने 24 फरवरी रात को दुनिया के अलविदा कह दिया है। उनकी उम्र महज 54 साल थी। इन 54 सालों में 50 साल वो अभिनय की दुनिया से जुड़ी रही थीं। 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के शिवकाशी में पैदा हुई श्रीदेवी का पूरा नाम श्री अम्मा येंजर अय्यपन था। सिल्वर स्क्रीन के लिए अपना नाम श्रीदेवी रखा था।

श्री अम्मा येंजर अय्यपन से श्रीदेवी तक का सफर

श्रीदेवी ने मात्र चार साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू किया था। उन्होंने 1969 में एमए थिरुमुगम की धार्मिक फिल्म 'थुनाइवान' में अपना पहला रोल किया। उसके बाद उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर कई फिल्मों में काम किया था। श्रीदेवी ने हिन्दी सिनेमा में भी बाल कलाकार के तौर पर ही डेब्यू किया था। श्रीदेवी ने साल 1975 में आई सुपरहिट फिल्म जूली में काम किया था। 

श्रीदेवी ने 13 साल की उम्र में रजनीकांत की माँ का रोल निभाया

श्रीदेवी ने साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ 22 फिल्मों में काम किया था। जिसमें से नौ बॉलीवुड फिल्में थीं बाकी 13 फिल्म तमिल और तेलुगु में थी। श्रीदेवी जब मात्र 13 साल की थीं तो उन्होंने डायरेक्टर के बालाचंद्र की फिल्म 'मूंद्रु मुदीचू' में रजनीकांत के सौतली मां का किरदार निभाया था। रजनीकांत उस समय 26 साल के थे। इस फिल्म में साउथ के एक और सुपरस्टार कमल हासन भी थे। इस फिल्म में वो बतौर गेस्ट नजर आए थे।

श्रीदेवी को नहीं आती थी हिंदी, शुरुआती फिल्मों में किसने दी आवाज

श्रीदेवी तमिलनाडु की थीं जिसकी वजह से हिंदी पर उनकी पकड़ अच्छी नहीं थी। उन्हें बॉलीवुड में फिल्में मिलने लगी लेकिन वो ्अपना डायलॉग हिंदी में डब नहीं कर पाती थीं। जिसकी वजह से उनके लिए डबिंग करवाई जाती थी। शुरुआती दिनों की बहुत सारी फिल्मों में श्रीदेवी के किरदार को आवाज वॉयस आर्टिस्ट रेखा और नाज दिया था।  

टॅग्स :श्रीदेवीरजनीकांतकमल हासनबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?