लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: आरडी बर्मन के गाने से अपनी पहचान बनाने वाले गायक शान की कहानी

By भारती द्विवेदी | Updated: September 30, 2018 11:47 IST

Shaan Birthday Special: नब्बे के दशक में अपने करियर की शुरूआत करने वाले गायक शान ने अपने करियर की शुरुआत पॉप गाने और एल्बम से की थी। लेकिन आज भी उनके गाए रोमांटिक गाने सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं।      

Open in App

मुंबई, 30 सितंबर: 90 का दशक और एंटरटेनमेंट जगत में एंट्री हुई एक मीठे आवाज की। एक ऐसी आवाज जो उस दौर में प्यार करने वालों की जुबां बना गया। वैसे तो उस आवाज ने हर जोनर के गाने गए लेकिन पहचान दिलाई रोमांटिक गानों ने। अगर मैं और आप उनकी बात भी करते हैं तो जेहन में पहले उनके गाए रोमांटिक गाने आते हैं फिर कोई और। उस खूबसूरत आवाज के मालिक का नाम है शांतुन मुखर्जी। जिस दुनिया शान के नाम से जानती है। नब्बे के दशक में अपने करियर की शुरूआत करने वाले गायक शान ने अपने करियर की शुरुआत पॉप गाने और एल्बम से की थी। लेकिन आज भी उनके गाए रोमांटिक गाने सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं।      

जन्म, बचपन और परिवार

शान का जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा में 30 सितंबर 1972 को हुआ था। शान को गायिकी विरासत में मिली है। उनके दादा 'जहर मुखर्जी' मशहूर गीतकार और उनके पिता स्वर्गीय मानस मुखर्जी संगीतकार थे। शान जब तेरह साल के थे तो उनके पिता का निधन हो गया, जिसके बाद उनकी मां ने घर संभालने के लिए गयिका शुरू की। शान ने भी बहुत छोटी उम्र से ही इस पेशे को अपनाया है। बचपन में वो विज्ञापन के लिए जिंगल्स गाते थे। उनकी बहन सागिरका भी गायिका की क्षेत्र में एक जान-पहचान नाम है। दोनों भाई-बहन ने साथ में गाना भी गाया है। दोनों का एल्बम कापी हिट भी हुआ था। 

करियर

वैसे तो शान बचपन से ही विज्ञापनों के लिए जिंगल्स गाते थे। लेकिन साल 1989 में सत्रह साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला गाना गाया। नाना पाटेकर और माधुरी दीक्षित की फिल्म परिंदे से उन्होंने शुरुआत की। उस फिल्म के एक गाने में शान ने मात्र एक लाइन गाया था। फिर उसके बाद शान ने अपनी बहन के साथ मिलकर कई एल्बम के लिए गाना गाया। इनमें से बहुत सारे एल्बम ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा लेकिन शान को पहचान मिली आरडी बर्मन के गाने से।

दरअसल शान ने आरडी बर्मन का गाना 'रूप तेरा मस्ताना' का रीमिक्स गाया जो कि बहुत हिट हुआ। उसके बाद से शान ने एक दो और एल्बम किए लेकिन 'तन्हा दिल' ने उन्हें रिकॉर्ड तोड़ पहचान दी। इसके बाद से वो लगातार फिल्मों के लिए भी काम करते रहे। 

'दिल ने तुमको चुन लिया', 'चांद सिफारिश जो करता है हमारी', 'जब से तेरे नैना', 'तन्हा दिल तन्हा सफर', 'कोई कहे कहता रहे' जैसे गानों से शान ने ना सिर्फ गायिकी दुनिया में राज किया बल्कि ढेरों अवॉर्ड भी जीते। शान ने हिंदी के अलावा बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलुगू, कन्नड़ और कई भाषाओं में गाना गाया है।  

इसके अलावा शान ने एक्टिंग में भी हाथ अजमाया है। उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल भी किए हैं। हालांकि एक्टिंग में उन्हें सफलता हाथ नहीं लगीं।

लव लाइफ

सिंगर शान ने अपनी पत्नी राधिका से पहली बार जब मिले थे तब राधिका 17 साल की थी और शान 24 साल के। शान ने एक बीच हॉलीडे के समय राधिका को घुटनों पर बैठे के शादी के लिए प्रपोज किया था। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका से साल 2000 में शादी कर ली। उनदोनोंं के दो बेटे सोहम और शुभ हैं। दोनों की शादी को 18 साल हो चुके हैं। 

टॅग्स :शानबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?