लाइव न्यूज़ :

Udit Narayan: गायक उदित नारायण की मुश्किल?, दो अलग-अलग याचिका दायर, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 22, 2025 19:23 IST

Udit Narayan: हिन्दू विवाह अधिनियम के अनुसार, बिना तलाक दिए दूसरी शादी करना गैरकानूनी है।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरी शादी को शून्य और गैरकानूनी माना जाता है।दूसरी याचिका मानवाधिकारों के हनन के संबंध में है।उदित नारायण का इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है। 

पटनाः बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। अभी शुक्रवार को ही उन्होंने सुपौल के जिला अदालत में हाजिर हुए थे। लेकिन अब बिहार मानवाधिकार आयोग में उनके खिलाफ सुनवाई होनी है। उदित नारायण के खिलाफ मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई हैं। पहली याचिका उनकी पहली पत्नी रंजना झा के अधिकारों से वंचित करने के संबंध में है। रंजना झा का कहना है कि उदित नारायण ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है और उन्हें पत्नी का दर्जा नहीं दे रहे हैं। वहीं, दूसरी याचिका मानवाधिकारों के हनन के संबंध में है।

मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने याचिका में कहा कि उदित नारायण का यह कृत्य महिलाओं के अधिकारों का हनन है और मानवाधिकारों का उल्लंघन है। रंजना झा पिछले कई सालों से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं। उनका कहना है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती हैं और उन्हें पत्नी का दर्जा मिलना चाहिए। अब यह मामला बिहार मानवाधिकार आयोग के समक्ष पहुंच गया है।

आयोग इस मामले की जांच कर रहा है। ऐसे में उदित नारायण की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। हिन्दू विवाह अधिनियम के अनुसार, बिना तलाक दिए दूसरी शादी करना गैरकानूनी है। हिंदू विवाह अधिनियम के अनुसार, ऐसी स्थिति में दूसरी शादी को शून्य और गैरकानूनी माना जाता है। अभी तक उदित नारायण का इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है। 

टॅग्स :बिहारपटनाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?