लाइव न्यूज़ :

बिग बॅास 15 में जाने वाले दो कंटेस्टेंट का खुलासा, इस बार राखी सावंत अपने पति रितेश के साथ दिखाई देंगी

By वैशाली कुमारी | Updated: September 22, 2021 09:13 IST

राखी सावंत के पति रितेश अब बिग बॉस-15 के घर में  एंट्री करने वाले हैं। राखी सावंत की मानें तो उन्होंने एनआरआई रितेश से साल 2019 में शादी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देराखी बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में शो में गईं थीं रितेश ने कहा कि वो अब राखी सावंत के साथ बिग बॉस 15 में दिखाई देंगे

बिग बॉस 15 को लेकर हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती रहती है। ऐसे में एक और बड़ी खबर सामने आई है। साल 2006 में रियलिटी शो बिग बॉस-1 और बिग बॉस-14 का हिस्सा रह चुकीं राखी सावंत के पति रितेश अब बिग बॉस-15 के घर में  एंट्री करने वाले हैं। राखी सावंत की मानें तो उन्होंने एनआरआई रितेश से साल 2019 में शादी की थी।

वहीं उनके पति रितेश ने कहा है कि ये उनकी पहली पब्लिक अपीरिएंस होगी, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे। बिग बॉस ओटीटी के खत्म होने के बाद अब टीवी पर बिग बॉस 15, 2 अक्टूबर से रात 9 बजे प्रीमियर होगा। इस बीच बिग बॉस के दो प्रतियोगियों के नाम का भी खुलासा हो गया है।  मीडिया रिपोर्ट की माने तो प्रतीक सहजपाल और रितेश इस बार बिग बाॅस के प्रतियोगी होंगे। बिग बॉस ओटीटी में धमाल मचा चुके प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 के पहले प्रतियोगी हैं। जबकि राखी सावंत के पति रितेश बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों में दूसरा नाम हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक जब राखी सावंत के पति को बताया गया कि सलमान खान और बिग बॉस के अन्य प्रतियोगी उन्हें ढूंढ रहे हैं लेकिन वह हाजिर नहीं हुए तो इस पर रितेश ने बताया कि "मेरे बिजनेस कमिटमेंट के कारण मैं नहीं मिल पाया था।" लेकिन रितेश ने कहा कि वो अब राखी सावंत के साथ बिग बॉस 15 में दिखाई देंगे। 

अपनी अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस, हरकतों और बयानों के चलते चर्चा में रहने वाली राखी सावंत ने दुबई के व्यापारी रितेश से शादी की थी। उन्होंने रितेश से अपनी शादी का खुलासा साल 2019 में किया था। उन्होंने सलमान के शो में इस बात का खुलासा किया था कि वो शादी शुदा हैं, साथ ही उनके बच्चे भी हैं। वो राहुल वैद्य के सामने इस बात को बताते हुए भावुक हो गईं थीं। 

राखी बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में शो में गईं थीं लेकिन उन्होंने 14 लाख रुपए लेकर ये शो छोड़ दिया था।

टॅग्स :राखी सावंतटेलीविजन इंडस्ट्रीबिग बॉसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल