लाइव न्यूज़ :

गर्लफ्रेंड के साथ भागने के लिए शख्स ने सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार, एक्टर ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

By अमित कुमार | Updated: June 10, 2020 21:50 IST

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों रियल हीरो वाला काम कर रहे हैं। सोनू लगातार प्रवासी की हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहजारों मजदूरों और छात्रों को उनके घर भेजने वाले सोनू सूद को अक्सर लोग अपनी परेशानी बताते रहते हैं। एक शख्स ने सोनू सूद से गर्लफ्रेंड के साथ भागने के लिए मदद की गुहार की लगाई है।सोनू इन दिनों असली हीरो की तरह से काम कर रहे हैं। दिन-प्रतिदिन सोनू सूद की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों जितना संभव हो सके लोगों की सहायता करने का प्रयास कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण लोगों की जिंदगी पहले से काफी बदल गई है। प्रवासी मजदूरों के अलावा भी कई जिंदगियों पर लॉकडाउन ने अपना गहरा असर छोड़ा है। अब तक हजारों मजदूरों और छात्रों को उनके घर भेजने वाले सोनू सूद को अक्सर लोग अपनी परेशानी बताते रहते हैं। 

हाल ही में एक शख्स ने सोनू सूद से गर्लफ्रेंड के साथ भागने के लिए मदद की गुहार की लगाई है। इस पर एक्टर ने शख्स को मजेदार जवाब दिया है। सोनू सूद का रिप्लाई इतना फनी है कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले भी सोनू को इस तरह के रिक्वेस्ट आते रहे हैं। कोई अपनी बीवी से तलाक लेना चाहता है तो कोई दारू के ठेके तक जाना चाहता है। 

हाल में गर्लफ्रेंड के साथ भागने वाला ट्वीट वायरल हो रहा है। यूजर ने सोनू सूद को ट्विटर पर टैग करते लिए पोस्ट लिखा, ''भाई मुझे भी कही छोड़ दो। गर्लफ्रेंड के साथ भागना है। अंडमान निकोबार ही छोड़ दो।'' इस ट्वीट का जवाब देते हुए एक्टर ने लिखा, ''मेरे पास एक बेहतर आइडिया है। क्यों न आप दोनों के साथ आप दोनों के परिवार को भी भेज दूं। चट मंगनी पट ब्याह।'' 

सोनू सूद का यह जवाब लोगों का दिल जीतने का काम कर रहा है। फैंस लगातार इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू सूद से सहायता मांग रहे हैं, जिसका एक्टर पूरा रिस्पांस दे रहे हैं। सोनू इन दिनों असली हीरो की तरह से काम कर रहे हैं। दिन-प्रतिदिन सोनू सूद की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। यहां तक कि कुछ लोगों ने तो सोनू सूद को भगवान का दर्जा दे दिया है और वह रोज उनकी आरती-पूजा कर रहे हैं।

टॅग्स :सोनू सूदप्रवासी मजदूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल