लाइव न्यूज़ :

ट्विकंल खन्ना मरने के बाद अपनी इस फोटो को करवाना चाहती हैं फ्रेम!

By मेघना वर्मा | Updated: April 12, 2019 12:09 IST

कुछ दिनों पहले ही खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अक्षय अपनी बेटी नितारा को ट्रेनिंग दे रहे थे।

Open in App

ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड की कुछ उन कलाकारों में से हैं जो अपनी बात कहने में किसी तरह का संकोच नहीं करती। अपने पति अक्षय की खिंचाई करनी हो या किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस के बारे में बात करनी हो। ट्विंकल हमेशा ही अपनी बात खरे तौर पर लोगों के सामने रखती हैं। हाल ही में ट्विंकल ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है जिसे वो अपने मरने के बाद फ्रेम करवाना चाहती हैं। 

चौंकिए मत, ये बात खुद ट्विंकल ने कही है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्विंकल ने एक ब्लैक अंड व्हाइट फोटो शेयर की है। जिसके पीछे डेनजर लिखा हुआ है। फोटो पोस्ट करते हुए ट्विंकल ने लिखा, 'आशा करती हूं आप मेरी इस नई फोटो को पसंद करेंगे। ये मेरे लिए एक रेयर मोमेंट था जहां ये फोटो खींची गई। मैं आशा करती हूं कि जब मैं मर जाऊं तो इस फोटो को फंकी से फ्रेम में रखा जाए और इसी के अलग-बगल मालाएं और फूल चढ़े और मेरे लिए प्रार्थना हो।'

ट्विंकल हमेशा अपनी बातों को लेकर लोगों के बीच रहती हैं। मगर उनके इस पोस्ट को देखने और पढ़ने के बाद कुछ लोग तो इस बात पर हंस रहे हैं मगर कुछ फैंन्स ने ट्विंकल की इस बात को सीरियस ले लिया है। फैंस ट्विंकल की इस मरने वाली बात को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। हलांकि ट्विंकल के इस पोस्प पर पति अक्षय का अभी तक कोई रिप्लाई नहीं आया है। 

कुछ दिनों पहले ही खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अक्षय अपनी बेटी नितारा को ट्रेनिंग दे रहे थे। नितारा अपने हाथों के बल पर लटकी नजर आ रही थीं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'छोटी उम्र में शुरुआत करने का हमेशा अच्छा आइडिया है। इस उम्र में शरीर ज्यादा फ्लेक्सिबल होता है।' 

वहीं अक्षय कुमार के वीडियो शेयर करने के बाद ट्विंकल ने लिखा कि 'मेरी प्यारी बच्ची, यह सब चीजें मैं तुम्हें नहीं सिखा सकती लेकिन मुझे खुशी है कि कोई है जो तुम्हें सिखा रहा है।

 

टॅग्स :ट्विंकल खन्नाअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?