लाइव न्यूज़ :

ट्विंकल खन्ना ने समाज में फैले भेदभाव पर कही ये बड़ी बात, बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने एक्ट्रेस पर साधा निशाना

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 11, 2019 18:23 IST

ट्विंकल खन्ना के इस ट्वीट पर प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने रीट्वीट करते हुए लिखा, "मैम, जब 3.5 लाख कश्मीरी हिंदू धर्म के आधार पर नरसंहार झेल रहे थे तब ऐसा कोई ट्वीट नहीं देखा।"

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस और अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसकी वजह से वे काफी चर्चा में हैं। उन्होंने समाज में फैले भेदभाव के खिलाफ एक ट्वीट किया है जिस पर अब बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित (Ashoke Pandit) का रीट्वीट आया है। 

ट्विंकल खन्ना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, "नस्ल, रंग, जाति, धर्म और इस तरह के अन्य सामाजिक निर्माणों पर आधारित भेदभाव जो भी हो, मानवीय स्थिति की मौलिक नैतिक अखंडता के खिलाफ है।"

ट्विंकल खन्ना के इस ट्वीट पर प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने रीट्वीट करते हुए लिखा, ""मैम, जब 3.5 लाख कश्मीरी हिंदू धर्म के आधार पर नरसंहार झेल रहे थे तब ऐसा कोई ट्वीट नहीं देखा। कांग्रेस द्वारा अपने वोट बैंक के लिए सभी प्रकार के भेदभावों का प्रयास किया गया। नरेंद्र मोदी सरकार हमारे संविधान के मूल सार को वापस लाई है।"जैसे ही अशोक पंडित ने यह रीट्वीट किया तो उनके इस रीट्वीट पर भी रिएक्शन्स आने शुरू हो गए। अशोक पंडित ने बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के ट्वीट का भी रिप्लाई किया। उन्होंने अनुभव सिन्हा के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, "प्रिय भारतीय हिंदुओं, आपने पिछले 60 साल से धैर्य दिखाया है और इस बात पर आपको गर्व करना चाहिए. मुझे है..." 

टॅग्स :ट्विंकल खन्नाअक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल