लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के कारण एक छोटे से गांव में फंसी यह टीवी एक्ट्रेस, नहाने के लिए घर में बाथरूम तक नहीं

By अमित कुमार | Updated: April 6, 2020 15:23 IST

'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' के जरिए रतन राजपूत ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। बिग बॉस सीजन 7 से भी उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्दे रतन राजपूत ने अभिनव शर्मा से नेशनल टेलीविजन पर सगाई की थी। टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत लॉकडाउन के कारण एक छोटे से गांव में फंसी हुई हैं।

लॉकडाउन की वजह से इन दिनों आम आदमी से लेकर सेलिब्रेटी तक खुद को घर के अंदर ही आइसोलेट कर रखा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बॉलीवुड सेलिब्रेटीज सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटीज को फैंस के साथ शेयर करते रहे हैं। वहीं टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत लॉकडाउन के कारण एक छोटे से गांव में फंसी हुई हैं। रतन राजपूत ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी। 

रतन राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक के बाद एक कई वीडियो अपलोड कर फैंस के सामने अपनी बात रखी। रतन ने वीडियो शेयर कर बताया कि जिस घर में वह रह रही हैं वहां सुविधाएं अधिक नहीं हैं। वह सिंगल गैस सिलेंडर वाले चूल्हे पर खाना बनाती नजर आई। वहीं बाथरुम नहीं होने की वजह से वह पर्दे लगाकर कपड़े धो रही हैं। कपड़े धोते हुए का भी अपना वीडियो शेयर कर उन्होंने लोगों से घर में रहने की अपील की। 

इतना ही नहीं रतन राजपूत जिस गांव में रुकी हुईं हैं उसके बारे में उन्होंने किसी को नहीं कहा है। 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' के जरिए रतन राजपूत ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। बिग बॉस सीजन 7 से भी उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। रतन राजपूत ने अभिनव शर्मा से नेशनल टेलीविजन पर सगाई की थी। हालांकि, कुछ महीनों बाद ही रतन राजपूत और अभिनव शर्मा अलग हो गए।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल