लाइव न्यूज़ :

शादीशुदा जीवन से तुषार कपूर का तौबा, कभी शादी नहीं करने की बताई ये वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2021 18:04 IST

तुषार कपूर का एक बेटा भी है। तुषार साल 2016 में सरोगेसी के माध्यम से पिता बने थे। बेटे का नाम लक्ष्‍य है।

Open in App
ठळक मुद्देभविष्य में कभी भी शादी नहीं करने को लेकर तुषार ने एक बड़ी वजह भी बताई हैतुषार कपूर का एक बेटा भी हैतुषार साल 2016 में सरोगेसी के माध्यम से पिता बने थे

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर (Tusshar Kapoor)  ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा ऐलान किया है। तुषार कपूर ने शादीशुदा जीवन से हमेशा के लिए तौबा कर लिया है। एक्टर ने कहा कि वह कभी शादी नहीं करेंगे। 

'ईटाइम्‍स' को दिए इंटरव्‍यू में तुषार कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा कि वह सिंगल ही खुश हैं और भविष्‍य में कभी भी उनका शादी करने का कोई प्‍लान नहीं हैं। 

'खुद को किसी के साथ शेयर नहीं कर सकता'भविष्य में कभी भी शादी नहीं करने को लेकर तुषार ने एक बड़ी वजह भी बताई है। तुषार ने कहा- 'मैं खुद को किसी और के साथ शेयर नहीं करना चाहता हूं।' 

बहन की तरह तुषार भी हैं सिंगल पैरेंटतुषार कपूर का एक बेटा भी है। तुषार साल 2016 में सरोगेसी के माध्यम से पिता बने थे। बेटे का नाम लक्ष्‍य है। वह तब से अकेले ही बेटे की परवरिश कर रहे हैं। तुषार कपूर ने एक इंटरव्‍यू में बताया था कि फिल्‍ममेकर प्रकाश झा के सुझाव पर ही उन्‍होंने सेरोगेसी से पिता बनने का फैसला किया था। उनकी बहन एकता कपूर भी सिंगल मदर हैं और वह भी भाई की तरह अकेले ही बेटे रवि कपूर की देखरेख कर रही हैं। 

टॅग्स :तुषार कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल