लाइव न्यूज़ :

तुनिषा आत्महत्या मामला: आरोपी शीजान को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने जमानत याचिका स्थगित कर दी

By अनिल शर्मा | Updated: January 7, 2023 15:20 IST

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता शीजान खान ने जमानत के लिए सोमवार 2 जनवरी को पालघर की एक अदालत का रुख किया था। अभिनेता ने याचिका में कहा कि उन्हें शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे शीजान खान ने जमानत के लिए सोमवार 2 जनवरी को पालघर की एक अदालत का रुख किया था। शीजान को तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 25 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था।

मुम्बईः तुनिषा शर्मा मौत का मामले में मुख्य आरोपी अभिनेता शीजान खान की जमानत याचिका वसई कोर्ट ने शनिवार स्थगित कर दी। कोर्ट ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 9 जनवरी की तारीक तय की है। 

 अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता शीजान खान ने जमानत के लिए सोमवार 2 जनवरी को पालघर की एक अदालत का रुख किया था। अभिनेता ने याचिका में कहा कि उन्हें शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

याचिका दाखिल कर के बाद शीजान के वकील शरद राय ने बताया था कि अभिनेता की जमानत अर्जी वसई शहर की सत्र अदालत में दायर की गई है, जिसपर सात जनवरी को सुनवाई होगी। राय ने कहा था- शीजान खान ने अपनी अर्जी में अदालत से कहा है कि वह बेगुनाह हैं और उन्हें शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है और उन्हें जमानत देने की गुजारिश की है।

शर्मा ने टीवी धारावाहिक ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में खान के साथ अभिनय किया था। अभिनेत्री ने वसई के पास धारावाहिक के सेट पर 24 दिसंबर को कथित रूप से खुदकुशी कर ली थी। शर्मा और खान का प्रेम प्रसंग था, लेकिन दोनों हाल में अलग हो गए थे। खान (28) को 25 दिसंबर को शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह न्यायिक हिरासत में ठाणे केंद्रीय जेल में बंद हैं।

टॅग्स :तुनिषा शर्माटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?