लाइव न्यूज़ :

शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिषा को आया था एंग्जायटी अटैक, अस्पताल में हुई थी भर्ती, अभिनेत्री की मां, मामा और चाचा ने किए कई खुलासे

By अनिल शर्मा | Updated: December 26, 2022 13:17 IST

Tunisha Sharma death case: तुनिषा के मामा ने कहा कि शीजान तुनिषा के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए भी कई अन्य लड़कियों के संपर्क में था।

Open in App
ठळक मुद्देतुनिषा की मां ने कहा कि शीजान कई लड़कियों के साथ रिश्ते में था।अभिनेत्री की मां ने कहा कि शीजान को बख्शा नहीं जाना चाहिए, उसे सजा मिलनी चाहिए।

मुंबईः दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मां ने कहा है कि शीजान ने तुनिषा को धोखा दिया, वह किसी और लड़की के साथ रिश्ते में था। तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने  खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए अभिनेता शीजान खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अन्य लड़की के साथ रिश्ते में था लेकिन उसके बावजूद वह तुनिषा के साथ था। अभिनेत्री की मां ने कहा कि शीजान को बख्शा नहीं जाना चाहिए, उसे सजा मिलनी चाहिए। पुलिस के मुताबिक, दोनों का 15 दिन पहले ब्रेकअप हुआ था।

तुनिषा के मामा ने शीजान पर लगाए ये आरोप

उधर ठीक यही आरोप अभिनेत्री के मामा ने शीजान खान पर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिषा तनाव और डिप्रेशन में थी।" अभिनेत्री के मामा ने कहा कि तुनिषा के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए भी वह कई अन्य लड़कियों के संपर्क में था।

ना सिर्फ मां और मामा बल्कि चाचा ने भी शीजान पर लगाए आरोप

मां और मामा के अलावा अभिनेत्री के चाचा पवन शर्मा ने बताया है, "तुनिषा और शीजान शो की शुरुआत से ही एक-दूसरे के करीब थे।तकरीबन 10 दिन पहले तुनिषा को एंग्जायटी अटैक आया था जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि जब मैं और तुनिषा की मां अस्पताल गए तो उसने बताया था कि उसके साथ धोखा हुआ है।

शुरू हुई सियासत

अभिनेत्री की खुदकुशी ने सियासत का भी रूप ले लिया है। महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत को 'लव जिहाद' का मामला बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। महाजन ने आगे कहा कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार 'लव जिहाद' के खिलाफ एक सख्त कानून बनाने पर विचार कर रही है।

भाजपा नेता ने कही ये बात

महाजन के अलावा भाजपा विधायक राम कदम ने भी इसे लव जिहाद एंगल करार दिया। उन्होंने कहा कि उचित जांच होगी और तुनिषा शर्मा के परिवार को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के एंगल से भी मामले की जांच की जाएगी। कदम ने कहा, तुनिषा शर्मा के परिवार को न्याय मिलेगा। हम पता लगाएंगे कि मामला लव जिहाद से जुड़ा है या नहीं और अगर जुड़ा है तो इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों और संगठनों का पर्दाफाश किया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि मामले में लव जिहाद ब्लैकमेलिंग का ऐंगल नहीं

हालांकि शीजान खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कहा है कि फिलहाल किसी और के साथ अफेयर, ब्लैकमेलिंग या 'लव जिहाद' का कोई ऐंगल नहीं है। पुलिस के मुताबिक, शीजान और तुनिषा रिलेशनशिप में थे और 15 दिन पहले हुए ब्रेकअप के बाद तुनिषा तनाव में थीं।

शीजान पर लगाए आरपों से उनके वकील का इनकार

शीजान खान के वकील शरद राय ने अपने मुवक्किल पर लगाए सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि शीजान पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं और पुलिस के पास कोई सुबूत नहीं है। कोर्ट ने शीजान को 4-दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। तुनिषा ने अपने धारावाहिक के सेट पर खुदकुशी की थी।

तुनिषा की मौत दम घुटने से हुईः पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

कई न्यूज़ रिपोर्ट्स में अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि तुनिषा की मौत फांसी का फंदा लगाने के कारण दम घुटने से हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में तुनिषा के गर्भवती होने की अफवाहों का भी खंडन हो गया। तुनिषा के को-स्टार शीजान की खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तारी हुई है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?