लाइव न्यूज़ :

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2025 18:12 IST

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office collection day 3: फिल्म ने 8.46 करोड़ रुपये से ओपनिंग की और अगले दिनों में 6.03 और 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की।

Open in App
ठळक मुद्देTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office collection day 3: इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के साथ बॉक्स ऑफिस आंकड़े साझा किए।Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office collection day 3: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office collection day 3: 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का निर्देशन समीर विदवान्स ने किया है।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office collection day 3: अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने अपनी रिलीज के तीन दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। निर्माताओं ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के साथ बॉक्स ऑफिस आंकड़े साझा किए, जिसमें फिल्म के पोस्टर के साथ दिन के अनुसार कलेक्शन का विवरण था। फिल्म ने 8.46 करोड़ रुपये से ओपनिंग की और अगले दिनों में 6.03 और 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की।

Box Office collection of Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri:

1-8.46 करोड़ रुपये

2-6.03 करोड़ रुपये

3- 6.75 करोड़ रुपये

कुलः 21.24 करोड़ रुपये।

फिल्म का कुल कलेक्शन 21.24 करोड़ रुपये है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "प्यार को पागलपन से भरपूर महसूस कर रहा हूं। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' अभी सिनेमाघरों में चल रही है! अपने टिकट बुक करें। बायो में लिंक है।" 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का निर्देशन समीर विदवान्स ने किया है।

और इसका निर्माण करण जौहर ने अपने प्रोडक्शन बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत किया है। फिल्म बृहस्पतिवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे फिर से साथ नजर आए, दोनों ने 2019 में फिल्म "पति पत्नी और वो" में साथ काम किया था।

भूमि पेडनेकर अभिनीत यह फिल्म मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित थी और 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

टॅग्स :Kartik Aaryanफिल्मफिल्म क्लैशfilm clash
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल