लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां को हुई सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल में हुईं भर्ती

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 18, 2019 12:41 IST

नुसरत जहां को सांस संबंधी समस्या के कारण रविवार को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App

अभिनेत्री से राजनेता बनीं और टीएमसी सांसद नुसरत जहां आज संसद सत्र में भाग नहीं ले पाएंगी। उन्हें सांस संबंधी समस्या के कारण रविवार को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।नुसरत जहां के प्रवक्ता ने कहा, उन्हें सांस लेने संबंधी समस्या हो रही थी। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी नुसरत जहां को सांस लेने में दिक्कत हो चुकी है। हम उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुसरत जहां के पति निखिल जैन का शनिवार को जन्मदिन था। इस दिन नुसरत दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आई थीं। नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी को अब पांच महीने से ज्यादा हो चुके हैं।

नुसरत ने निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी और उसके बाद नुसरत जहान ने संसद में शपथ ली। अपनी शादी के समय नुसरत को सिंदूर लगाने और हिंदू त्योहारों को मनाने को लेकर विवाद हुआ था।

आपको बता दें कि नुसरत जहां ने 2019 में पश्चिम बंगाल के बशीरहाट निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सायंतन बसु के खिलाफ 3,50,000 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।

 

 

टॅग्स :नुसरत जहानटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतवकील की ड्रेस में कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, कोर्ट में रखी दलीलें

भारतTMC ने कहा, पश्चिम बंगाल की 31 सीटों पर SIR ने बीजेपी की जीत के अंतर से भी ज़्यादा वोट हटा दिए, सुप्रीम कोर्ट ने दिया जवाब

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः अमित शाह के दांव से ममता बनर्जी चारों खाने चित!

भारत'रवींद्र जयंती के लिए परमिशन तक नहीं दी गई', ममता बनर्जी ने घर पर दी श्रद्धांजलि, BJP पर साधा निशाना

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया