लाइव न्यूज़ :

Gunjan Saxena Trailer: जाबांज महिला पायलट की प्रेरणा से भरी है कहानी, ट्रेलर में दिखी संघर्ष की झलक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 1, 2020 13:08 IST

Gunjan Saxena: The Kargil Girl Trailer: वायुसेना की महिला पायलट की कहानी पर आधारित 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह 12 अगस्त को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देगुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल का ट्रेलर हुआ रिलीजयुद्ध के मैदान में जाने वाली पहली महिला पायलट थीं गुंजन

जाह्नवी कपूर एक और नई फिल्म के साथ फैंस से रूबरू होने को तैयार हैं। जाह्रवी कपूर की अपकमिंग फिल्म गुंजन सक्सेना द करगिल गर्ल के ट्रेलर का फैंस को काफी समय से इंतजार था। फैंस का ये इंतजार अब खत्म हो गया है। फिल्म के पोस्टर के बाद से ही ट्रेलर को लेकर उत्सुकता था। गुंजन सक्सेना का अब दमदार ट्रेलर पेश कर दिया गया है। ये ट्रेलर फैंस को अपनी तरफ खींचने वाला है। फिल्म 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

कैसा है फिल्म का ट्रेलर

गुंजन सक्सेना द करगिल गर्ल के ट्रेलर में जाह्नवी कपूर जबरदस्त रूप में दिखाई दे रही हैं। जाह्नवी भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर के रोल को बखूबी निभाती नजर आ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर को देख पता चल रहा है कि गुंजन सक्सेना की जिंदगी को बारीकी से दिखाने पर जोर दिया गया है। ट्रेलर से साफ पता लगता है कि कैसे गुंजन बचपन से ही पायलट बनने का सपना देखती है। उनके इस सपने को पूरा करने में उनके पिता पूरा योगदान देते हैं।

इतना ही नहीं ट्रेलर में करगिल युद्ध की भी कुछ झलकियां देखने को मिल रही हैं जो रोंगटे खड़े कर देती हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे गुंजन को एयरफोर्स ज्वाइन करने के बाद लड़कों से कमजोर समझा जाता है, कैसे उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश होती है। लेकिन फिर भी बावजूद गुंजन सक्सेना भारतीय वायुसेना की जांबाज पायलट बन उभरती हैं। करगिल गर्ल के नाम से मशहूर गुंजन सक्सेना ने करगिल युद्ध में दिखा दिया था कि महिलाएं युद्ध के दौरान एयरक्राफ्ट भी उड़ा सकती हैं और एक सक्रिय भूमिका निभा युद्ध का परिणाम बदल भी सकती।

ट्रेलर की अहमयित

फिल्म का ट्रेलर आपको अपनी तरफ खींचने का काम करेगा। ट्रेलर में दिखाए गए हर एक किरदार ने अपनी तरफ खींचने की कोशिश की है। खास बात ये है कि ट्रेलर में गुंजन सक्सेना के पिता के रोल में दिख रहे पंकज त्रिपाठी भी दमदार नजर आ रहे हैं। जैसा कि आपको बता दें कि असल में भी गुंजन की जिंदगी में उनके पिता का भी अहम रोल माना जाता है। ट्रेलर में विनीत कुमार और अंगद बेदी भी काफी  दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। ऐसे में जाह्नवी की इस नई फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं  इस समय सोशल मीडिया पर गुंजन सक्सेना का ट्रेलर भी ट्रेंड कर गया है।

टॅग्स :गुंजन सक्सेना द करगिल गर्लजाह्नवी कपूरबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?