लाइव न्यूज़ :

हंसी के फुल डोज के साथ "टोटल धमाल' का ट्रेलर हुआ रिलीज, कॉमेडी के तड़के के साथ फैंस होंगे एक बार फिर से दीवाने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 21, 2019 15:15 IST

धमाल की सीरीज का अगले भाग टोटल धमाल का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इंद्र कुमार ने एक बार फिर से इस फिल्म को पेश किया है।

Open in App

धमाल की सीरीज का अगले भाग टोटल धमाल का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इंद्र कुमार ने एक बार फिर से इस फिल्म को पेश किया है। इस फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर और ईशा गुप्ता लीड रोल में हैं। ट्रेलर से साफ है कि ये पुराने तड़के के साथ नई फ्लेवर को पेश किया जा रहा है। 

जानें कैसा है ट्रेलर

जारी किए गए ट्रेलर से ही साफ है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी धमाल करने वाली है। ट्रेलर की शुरुआत ही शेर के एक सीन से होती है। इसके बाद ट्रेलर की शुरुआत होती है 50 करोड़ के राज के साथ और फिर पूरी टीम पैसे के लालच में जनकपुर पहुंचने की कोशिश में लग जाती है।

ट्रेलर देखकर साफ लग रहा है कि फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित पति पत्नी की भूमिका में हैं। फिल्म में अनिल का नाम अविनाश है। धमाल की पहली सीरीज साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। 

इसके बाद उसका सीक्वल डबल धमाल भी बनाया गया था। टोटल धमाल फिल्म में क्रिस्टल नामक एक बंदरिया भी एक्टिंग करेगी, जो कि हॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा रही है।  इससे पहले फिल्म के काफी फनी पोस्टर्स शेयर कि गए थे।'टोटल धमाल' धमाल सीरीज की तीसरी कड़ी है। 

टोटल धमाल को इंद्र कुमार डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया और प्रीतम चक्रवर्ती होंगे। अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अरशद वारसी वाली यह मल्टीस्टारर फिल्म 22 फरवरी को रिलीज हो रही है।

टॅग्स :अजय देवगनअरशद वारसीमाधुरी दीक्षितअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?