लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड के इन 10 गानों के बिना बेरंग है आपकी होली

By मेघना वर्मा | Published: March 21, 2019 9:40 AM

बॉलीवुड में ऐसे कई गाने हैं जिनके बिना आज भी होली अधूरी मानी जाती है। फिर चाहे वो मदर इंडिया का पुराना गाना हो या ये जवानी है दीवानी का बलम पिचाकारी सॉग। 

Open in App

पूरे देश में इस समय होली का माहौल है। जहां एक ओर लोग होलिका और छोटी होली की खुशियां मना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरह होली के गानों को बजाकर लोग मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई गाने हैं जिनके बिना आज भी होली अधूरी मानी जाती है। फिर चाहे वो मदर इंडिया का पुराना गाना हो या ये जवानी है दीवानी का बलम पिचाकारी सॉग। 

यहां नीचे पढ़िए बॉलीवुड के वो फेमस 10 सॉग्स जिनके बिना किसी की भी होली अधूरी मानी जाती है। 

1. रंग बरसे भीगे चुनरवा (सिलसिला-1981)अमिताभ बच्चन और रेखा का ये गाना होली के गानों में सबसे पहले आता है। 1891 में आई फिल्म सिलसिला का ये गाना किसी को भी होली के रंग और मस्ती में डुबाने के लिए काफी है। यश चोपड़ा की इस फिल्म में अमिताभ रेखा के साथ जया बच्चन और संजीव कुमार दिखाई दिए थे। 

2. आज ना छोड़ेगे (कटी पतंग- 1971)

राजेश खन्ना और आशा पारेक का ये गाना भी होली की जान माना जाता है। आडी बर्मन के इस गाने को लोग होली के मौके पर जरूर सुनते हैं। कटी पतंग फिल्म को भी लोगों ने काफी प्यार दिया था। 3. अंग से अंग लागाना (डर- 1993)शाहरुख खान, जूही चावला और सनी देओल की इस फिल्म ने जितना लोगों को प्यार जीता था उतना ही फिल्म के इस गाने ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। हर साल होली पर इस गाने को जरूर गाया और सुना जाता है। 

4. बद्री की दुल्हनिया(बद्रीनाथ की दुल्हनिया- 2017)आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म बद्री की दुल्हनियां का ये गाना भी हर होली पर मेंडेटरी होता है। खासकर युवाओं के बीच ये गाना काफी फेमस है। 

5. रघुवीरा (बागबान- 2003)अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी के इस गाने को हर वर्ग उम्र के लोग पसंद करते हैं। परिवार के साथ फिल्माया गये इस गाने की अपनी अलग ही फैन फॉलोइंग है। फिल्म में अमिताभ हेमा के साथ सलमान खान और महिमा चौधरी भी नजर आए थे। 

6. होली के दिन (शोले- 1975)बॉलीवुड की सबसे कल्ट फिल्म शोले का ये गाना बेहद फेमस है। गब्बर के डायलॉग कब है होली..कब है के बाद होने वाला ये गाना लोगों को काफी पसंद आता है। इस गाने में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की एक्टिंग और उनका अंदाज आपका दिल जीत लेगा। 

7. बलम पिचकारी(ये जावानी है दीवानी- 2013)रणबीर कपूर और दीपिका पादूकोण की इस फिल्म ने ना जाने कितने लोगों को अपना दीवाना बनाया था। वहीं इसके गाने बलम पिचकारी लोगों की होली प्लेलिस्ट में जरूर शामिल होती है।

8. सोनी-सोनी (मोहब्बते- 2000)अमिताभ बच्चन, शाहरूख और ऐश्वर्या राय की ये फिल्म भी कुछ कल्ट फिल्मों में गिनी जाती है। यश राज के बैनर तले बनी इस फिल्म में भी होली का गाना सोनी-सोनी फिल्माया गया है। इस गाने को भी लोग काफी पसंद करते हैं। 

9. डू मी अ फेवर (वक्त- 2005)अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म वक्त का ये गाना होली के प्ले लिस्ट में टॉप 5 में जरूर होता है। प्यार और परिवार की इस कहानी ने भले ही लोगों को खास इम्प्रेस ना किया हो मगर इसका होली सॉग आज भी लोगों के जुबान पर रहता है।  

10. नाकाबंदी (नाकाबंदी- 1990)उषा उत्तुप की आवाज में ये गाना आज भी होली के समय नुक्कड़ों पर बजता दिख जाएगा। बप्पी लहरी का ये गाना इस कदर फेमस है कि आज 30 सालों बाद भी इस गानें को उसी क्रेज के साथ सुना जाता है। 

टॅग्स :होलीअमिताभ बच्चनरेखाजया बच्चनराजेश खन्नाशाहरुख़ खानरणबीर कपूरदीपिका पादुकोणआदित्य रॉय कपूरआलिया भट्टवरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीफर्जी वीडियो के खिलाफ रणवीर सिंह का एक्शन, दर्ज कराई FIR, एक्टर के प्रवक्ता ने की पुष्टि

क्रिकेटRajat Patidar: 'विराट भैया का मैसेज आ गया, बस हो गया', रजत पाटीदार ने आरसीबी के साथ अपने सफर को याद किया

बॉलीवुड चुस्कीSingham 3: दीपिका पादुकोण बनीं 'लेडी सिंघम', अजय देवगन की तरह दिखा खूंखार लुक, फैन्स जमकर कर रहे तारीफ

बॉलीवुड चुस्कीरणबीर कपूर की 'रामायण' में यश होंगे सह-निर्माता, नितेश तिवारी के साथ संभालेंगे जिम्मेदारी

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: 'एनिमल' के बाद रणबीर कपूर की फीस में हुआ इजाफा, रामायण में साई पल्लवी से 11 गुना ज्यादा ले रहे फीस; जानें अन्य टीम का हाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबहन काजोल से दूर होने पर रानी मुखर्जी ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बताया कारण

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss OTT3:सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 3 में हुआ बड़ा बदलाव, नया अपडेट आया सामने

बॉलीवुड चुस्कीराखी सावंत पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! आदिल खान का दावा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

बॉलीवुड चुस्कीहनी सिंह के शो को लेकर Bookmyshow शो पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीदुबई में संजय दत्त के बेटे से सलमान खान ने की मुलाकात, भाईजान के साथ दिखा खास बॉन्ड, देखें वीडियो