लाइव न्यूज़ :

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की बहन का निधन, 21 साल की उम्र में कैंसर से जंग हारी, बॉलीवुड सदमे में

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 19, 2024 15:55 IST

21 साल की उम्र में तिशा कैंसर से जूझ रही थीं। टी-सीरीज़ के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद कल निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देटी-सीरीज़ के प्रमुख भूषण कुमार की चचेरी बहन तिशा कुमार का गुरुवार को निधन हो गया 21 साल की उम्र में तिशा कैंसर से जूझ रही थींजर्मनी के एक अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई

नई दिल्ली: फिल्म जगत के लिए एक बुरी खबर है। टी-सीरीज़ के प्रमुख भूषण कुमार की चचेरी बहन तिशा कुमार का गुरुवार को निधन हो गया। 21 साल की उम्र में तिशा कैंसर से जूझ रही थीं।  टी-सीरीज़ के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद कल निधन हो गया। कृष्ण कुमार जाने माने फिल्म निर्माता हैं। तिशा कुमार  के परिवार ने गोपनीयता का अनुरोध किया है। 

बयान के एक अंश में कहा गया है कि यह परिवार के लिए कठिन समय है और हम अनुरोध करते हैं कि परिवार की निजता का सम्मान किया जाए। तिशा कुमार को पिछले साल मुंबई में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के प्रीमियर में देखा गया था।

इंडियन एक्सप्रेस ने तिशा के परिवार के एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया है कि उनका कैंसर का इलाज चल रहा था और जर्मनी के एक अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। उनका कैंसर का इलाज चल रहा था और जर्मनी के एक अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। गुरुवार को उनका वहां निधन हो गया। यह परिवार के लिए बहुत दुखद समय है।

तिशा के पिता कृष्ण कुमार एक पूर्व अभिनेता हैं। । उन्होंने आजा मेरी जान, कसम तेरी कसम, शबनम, बेवफा सनम जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी अभिनेता के रूप में आखिरी उपस्थिति 2000 की फिल्म पापा द ग्रेट में थी। फिल्म निर्माता के रूप में कृष्ण कुमार के खाते में रेडी, लकी: नो टाइम फॉर लव, एयरलिफ्ट, सत्यमेव जयते, तानाजी, सोनू के टीटू की स्वीटी, भूल भुलैया 2, चंडीगढ़ करे आशिकी, थप्पड़ जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं। फिल्म निर्माता के रूप में उनका आखिरी प्रोजेक्ट संदीप रेड्डी वांगा की 2023 रिलीज एनिमल था।

टॅग्स :टी-सीरीजहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल