लाइव न्यूज़ :

रिलीज से पहले 'बागी 3' के बिहाइंड द सीन का वीडियो वायरल, रितेश देशमुख ने कुछ इस तरह जाना टाइगर श्रॉफ का हाल

By अमित कुमार | Updated: February 29, 2020 11:51 IST

फिल्म रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर बिहाइंड द सीन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किसी एक्शन सीन की शूटिंग के बाद रितेश देशमुख टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर से हाल पूछते दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस फिल्म में जैकी श्रॉफ, टाइगर के पिता के रोल में निभा रहे हैं, जिसे देखने के लिए फैंस उत्सुक हैं।फिल्म में टाइगर के भाई विक्रम का किरदार रितेश देशमुख निभा रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी आने वाली फिल्म 'बागी 3' को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म सिनेमाघरों में 6 मार्च, 2020 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें टाइगर के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। खास बात यह है कि इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, टाइगर के पिता के रोल में निभा रहे हैं, जिसे देखने के लिए फैंस उत्सुक हैं।

फिल्म रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर बिहाइंड द सीन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किसी एक्शन सीन की शूटिंग के बाद रितेश देशमुख टाइगर और श्रद्धा से हाल पूछते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही कलाकार काफी थके हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान रितेश टाइगर के सिक्स पैक एब्स को दिखाते हैं और फिर कहते हैं कि मैं भी दिखाउंगा लेकिन बाद मैं... सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है।

दिशा पाटनी का 'डू यू लव मी' रिलीज

टाइगर श्रॉफ ने बागी 3 के नए गाने को लेकर एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने दिशा पाटनी पर फिल्माया गया गाने का लुक शेयर किया। टाइगर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'डू यू लव मी है सवाल, सुनो गाना ये कमाल, मच जाएगा धमाल, जब तू नाचे मेरे नाल।' टाइगर के इस पोस्ट से इतना तो साफ है कि भले ही फिल्म की एक्ट्रेस श्रद्धा हों, लेकिन दिशा भी आइटम सॉन्ग के जरिए फैंस का दिल लुटने वाली हैं। यह गाना रिलीज कर दिया गया है।

चर्चा में मुझपे आती है तो मैं छोड़ देता हूं...डॉयलोग 

इस फिल्म में टाइगर के भाई विक्रम का किरदार रितेश देशमुख निभा रहे हैं। वहीं श्रद्धा कपूर उनकी गर्लफ्रेंड की भूमिका में है। फिल्म मारधाड़ और एक्शन से भरपूर है। फिल्म का एक डॉयलॉग आते ही ट्विटर पर छा गया है। टाइगर एक सीन में कह रहे हैं, मुझपे आती है तो मैं छोड़ देता हूं, लेकिन मेरे भाई पर आती है तो मैं फोड़ देता हूं। 

टॅग्स :टाइगर श्रॉफश्रद्धा कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार