लाइव न्यूज़ :

टाइगर श्रॉफ को लगी इस चीज की लत, कहा- आप इसे मत ट्राई करना

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 27, 2018 17:23 IST

इन दिनों टाइगर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग कर रहे हैं जो कि 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की सिक्वेल है।

Open in App

मुंबई, 27 जून: बॉलीवुड के 'बागी' अभिनेता टाइगर श्रॉफ के एक्सरसाइज वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। टाइगर अपनी फिटनेस और डांसिंग स्टाइल से बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बना रखी है। एक्सरसाइज को लेकर उनकी एक अलग ही दीवानगी है ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन इस बार एक्सरसाइज के साथ एक और दीवानगी भी देखने को मिल रही है। टाइगर ने हाल ही में एक मोबाइल खरीदा है और वे इस मोबाइल के इश्क में इस कदर डूबे हुए हैं कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी इस दीवानगी का वीडियो भी पोस्ट किया है। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे टाइगर एक्सरसाइज कर रहे हैं और मोबाइल से सेल्फी भी ले रहे हैं। 

हाल ही में आई फिल्म 'बागी 2' में टाइगर श्रॉफ ने अपने दमदार एक्शन मूव्स दिखाए थे। फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी भी थीं। फैंस ने दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। बता दें कि इन दिनों टाइगर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग कर रहे हैं जो कि 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की सिक्वेल है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा अनन्या पांडे और तारा सुतारिया उनकी को-एक्ट्रेस होंगी। टाइगर श्रॉफ 'रैम्बो' के रीमेक में भी नजर आएंगे फिल्म में वे रैम्बो का किरदार निभाएंगे। उनकी इस फिल्म का बहुत ही बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। 'रैम्बो' हॉलीवुड सुपरस्टार सिल्वेस्टर स्टेलॉन की हिट सीरीज है। अब टाइगर श्रॉफ से भी इस फिल्म को लेकर काफी उम्मीदे हैं।

टॅग्स :टाइगर श्रॉफदिशा पाटनी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

क्राइम अलर्टDisha Patani House Firing: दिशा पाटनी के घर गोलीबारी केस में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया

क्राइम अलर्टदिशा पाटनी के घर के बाहर गोलीबारी, रोहतक निवासी रविंद्र और सोनीपत निवासी अरुण को एसटीएफ-दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में मारा

बॉलीवुड चुस्कीदिशा पाटनी के घर पर गोलीबारी, कई खाली खोखे बरामद, गैगस्टर गोल्डी बरार बोला- यह तो सिर्फ ट्रेलर है, अगली बार जान से मार देंगे

बॉलीवुड चुस्कीBaaghi 4 Box Office: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' ने बॉक्स ऑफिस पर 50.74 करोड़ रुपये कमाए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?