लाइव न्यूज़ :

Heropanti 2 First Look: क्‍या क‍िसी फ‍िल्‍म की रीमेक है टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2, पोस्‍टर रिलीज होते ही उठे ये सवाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 28, 2020 15:20 IST

टाइगर की बाकी फिल्मों की तरह से ये फिल्म भी एक्शन और स्टंट से भरी होने वाली है। साजिद नाडियाडवाला  ने ने हीरोपंती से टाइगर और कृति सैनन को बॉलीवुड में इंट्रोड्यूस किया था।

Open in App
ठळक मुद्देटाइगर श्रॉफ ने हीरोपंती 2 की घोषणा की है और साथ ही इसका फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर भी शेयर क‍िया है।फिल्म के पोस्टर्स से साफ है कि फिल्म में एक्शन का स्तर काफी ऊपर होने वाला है

2014 में आई एक्शन फिल्म हीरोपंती में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म से टाइगर ने अपने करियर की शुरुआत की थी।  साजिद नाडियाडवाला बैनर तले बनी यह फिल्म हिट सुपर रही थी। अब साजिद ने हीरोपंती 2 का एलान कर दिया है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज हो हया है।फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे। यह धमाकेदार एक्शन फिल्म 16 जुलाई 2021 को रिलीज होने वाली है।

फिल्म के पोस्टर्स से साफ है कि फिल्म में एक्शन का स्तर काफी ऊपर होने वाला है। साथ ही फिल्म की टैगलाइन है- 'The World Wants Him Dead'.. पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छा गया है।

टाइगर की बाकी फिल्मों की तरह से ये फिल्म भी एक्शन और स्टंट से भरी होने वाली है। साजिद नाडियाडवाला  ने ने हीरोपंती से टाइगर और कृति सैनन को बॉलीवुड में इंट्रोड्यूस किया था। अब इस फिल्म का अलगा पार्ट फैस के सामने पेश हो रहा है। इस फिल्म में एक्ट्रेस कौन होगी अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।

आज टाइगर बॉलीवुड के सबसे दमदार एक्टर्स में माने जाते हैं। खासकर एक्शन के मामले में आने वाली फिल्में फिलहाल टाइगर की आने वाली फिल्मों में है- बागी 3 अगले हफ्ते यानी 6 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है।  पोस्टर रिलीज होते ही ये सवाल भी उठ रहे हैं क्या ये किसी फिल्म की रीमेक हैष  वहीं पोस्‍टर को भी लोग एक हॉलीवुड फ‍िल्‍म के फर्स्‍ट लुक की कॉपी बता रहे हैं। वैसे इससे पहले टाइगर श्रॉफ अपनी फ‍िल्‍म रैंबो के बारे में भी बता चुके हैं। बेशक टाइगर को उनके पसंदीदा अवतार में देखना उनके फैन्‍स के लिए एक ट्रीट होगा लेकिन पंच और क‍िक्‍स के साथ उनको फ‍िल्‍म की कहानी पर भी ध्‍यान देना होगा। 

टॅग्स :टाइगर श्रॉफहीरोपंती 2 मूवीमूवी पोस्टरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'