लाइव न्यूज़ :

इंतजार हुआ खत्म 2 अक्टूबर से शूरू होगा बिग बाॅस 15, इस बार शो इस नई थीम से करेगा एंटरटेन

By वैशाली कुमारी | Updated: September 19, 2021 15:40 IST

इस पॉपुलर  शो से जुड़ा एक बड़ा अपडेट कलर्स टीवी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कलर्स ने शो के होस्ट सलमान खान का एक बेहद इंट्रेस्टिंग वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट किया है जिसे देखकर पता चल रहा है कि इस शो का पहला एपिसोड 2 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा।  

Open in App
ठळक मुद्देटीवी सेलिब्रिटी शिवांगी जोशी और मोहसिन खाना बिग बॉस के 15वें सीजन में नजर आ सकते हैं इस बार का बिग बॉस 15 जंगल थीम पर आधारित है

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 जल्द ही आपके सामने आने को तैयार है। वहीं शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस पॉपुलर  शो से जुड़ा एक बड़ा अपडेट कलर्स टीवी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कलर्स ने शो के होस्ट सलमान खान का एक बेहद इंट्रेस्टिंग वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट किया है जिसे देखकर पता चल रहा है कि इस शो का पहला एपिसोड 2 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा।  

वहीं कलर्स ने अपने पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी में लिखा है, ‘हर सीजन में होता है एक नया ट्विस्ट! #बिगबॉस का ये सीजन भी लाएगा सदस्यों के लिए नई-नई समस्याएं! सफर होगा उनका, मगर एंटरटेनमेंट हमारा! तो क्या रेडी हैं आप, #BB15 की प्रीमियर नाइट के लिए? 2 अक्टूबर रात  9:30 बजे ट्यून इन करे।’ सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो को देखकर यह समझा जा सकता है कि इस बार का बिग बॉस 15 जंगल थीम पर आधारित है। वहीं वीडियो में शो के होस्ट सलमान खान कहते नजर आते हैं, ‘सदस्यों की सदस्याएं और उनकी समस्याएं होने वाली हैं भयंकरली टाइट, संकट- ए- जंगल फैलाएगा दंगल पर दंगल।’ 

अब बिग बॉस 15 की प्रीमियर डेट का पते चलते ही दर्शक यह जानने की एक्साइटेड है कि इस शो में इस बार बतौर कंटेस्टेंट कौन-कौन नजर आने वाला है। पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि बिग बॉस 15 में अंकिता लोखंडे बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकती हैं, लेकिन खुद अंकिता  ने इस खबर को अफवाह बताया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी सेलिब्रिटी शिवांगी जोशी और मोहसिन खाना बिग बॉस के 15वें सीजन में नजर आ सकते हैं। बिग बॉस 15 में और कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स देखने को मिलेंगे, इसका खुलासा भी कलर्स टीवी जल्द कर सकता है।

टॅग्स :बिग बॉससलमान खानशिवांगी जोशीटेलीविजन इंडस्ट्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल