लाइव न्यूज़ :

'द स्काई इज पिंक' के ट्रेलर में जायरा वसीम को देखकर भड़के यूजर्स, कहा-अब कहां गया जायरा का इस्लाम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 10, 2019 12:22 IST

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म द स्काई इज पिंक की का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। फैंस से इसको जमकर वाहवाही मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देद स्काई इज पिंक का ट्रेलर 10 सितंबर को रिलीज कर दिया गया है।लंबे वक्त के बाद इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म से अपना बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं।

द स्काई इज पिंक का ट्रेलर 10 सितंबर को रिलीज कर दिया गया है।लंबे वक्त के बाद इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म से अपना बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं।फिल्म में प्रि‍यंका के साथ फरहान अख्तर,जायरा वसीम,  रोहित शरफ लीड रोल में हैं। 

ट्रेलर की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्रेलर में इमोशन और प्यार दोनों को भरपूर मात्रा में परोसा गया है। ट्रेलर में जायरा को देखकर फैंस भड़कर गए हैं  और सोशल मीडिया पर उनका गुस्सा फूटा है।

धर्म को आधार बनाकर फिल्मों से किनारा करने की घोषणा कर चुकी जायरा वसीम द स्काई इज पिंक के टोरंटो प्रीमियर में शामिल हो सकती है।एक यूजर ने लिखा, "ये वही जायरा वसीम हैं जो अल्लाह के नाम पर फिल्मों से किनारा करने की बात कह रही थीं। अब वो वापस लौट आई हैं। ये सब क्या पब्ल‍िसिटी स्टंट था, अब कहां गया जायरा वसीम का इस्लाम। एक यूजर ने कहा, "मैं तो द स्काई इज पिंक फिल्म देखने नहीं जा रहा हूं। क्योंकि इस फिल्म में जिहादी जायरा वसीम हैं,क्या आप लोग जायरा वसीम को देखने जा रहे हैं

एक यूजर ने लिखा कि जायरा ने फिल्मों से दूरी बनाने के लिए ड्रामा किया था। इसे चीप अटेंशन भी कहा एक यूजर ने लिखा, "जायरा वसीम अब अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए टूर पर जा रही हैं।मैंने तो सुना था बॉलीवुड छोड़ रही हैं क्योंकि उनका विश्वास मंजूरी नहीं देता है।

यह फ‍िल्‍म गुरुग्राम की रहने वाली 13 साल की मोट‍िवेशनल स्‍पीकर आयशा चौधरी पर आधार‍ित है। आयशा इम्‍यून ड‍िफ‍िश‍िएंसी ड‍िस्‍आर्डर की समस्‍या थी, ज‍िसकी वजह से 2015 में उनका न‍िधन हो गया था। आयशा ने टॉक शोज में व्‍याख्‍यान द‍िए और फेमस हो गई थीं। फरहान और प्र‍ियंका इस फ‍िल्‍म में आयशा के पैरेंट्स का रोल प्‍ले करेंगे। 

स्काई इज पिंक की बात करें तो निर्देशन सोनाली बोस ने किया है। इस फिल्म से एक लंबे समय के बाद प्रियंका अपना कमबैक कर रही हैं।11 अक्टूबर, 2019 को फिल्म रिलीज की जाएगी

टॅग्स :द स्काई इज पिंक मूवीप्रियंका चोपड़ाज़ायरा वसीम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीजब एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा का 'फैशन' वाला टर्निंग पॉइंट

विश्वगुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा द्वारा समर्थित फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर के लिए नामांकित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया