लाइव न्यूज़ :

सस्पेंस से भरा है 'मिर्जापुर' का ये नया प्रोमो, कालीन भईया ने बताया ये होंगी 'प्रिंसेस ऑफ मिर्जापुर'

By मेघना वर्मा | Updated: March 19, 2019 16:48 IST

प्राइम पर रिलीज हुए इस वीडियो को देखकर और मुन्ना भईया की बातें सुनकर इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीरीज के अगले सीजन में किसी भईया और पंडित का नहीं बल्कि किसी स्ट्रॉग लेडी कैरेक्टर का लीड रोल होगा।

Open in App

प्राइम ओरिजनल की सबसे ज्यादा पसंद की हुई वेब सीरीज मिर्जापुर का सेकेंड पार्ट जल्द ही आने वाला है। जब से इसके दूसरे सीजन की बात सामने आयी है लोग बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। वहीं हाल ही में प्राइम वीडियोज ने एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें कालीन भईया के साथ मुन्ना भईया दिखाई दे रहे हैं। ये नया वीडियो ना सिर्फ अपने साथ ढेर सारा सस्पेंस छोड़ दिया है। 

जारी किए गए इस वीडियो की शुरुआत में ही कालीन भईया और उनके बेटे मुन्ना भईया बैठे दिखाई दे रहे हैं। तभी कालीन भईया के व्हॉट्सएप पर एक मैसेज आता है। जिसे देखकर वो काफी खुश हो जाते हैं। उसके बाद उन्हीं के फोन पर कॉल आती है। जिससे बात करते हुए कालीन भईया कहते हैं कि शहर में डर फैलाना जरूरी था। इसीलिए ये सब किया। 

उसके बाद कालीन भईया मुन्ना से पूछते हैं कि तुम्हें शादी ही मिली थी उधम मचाने के लिए। मुन्ना कहते हैं आप एक बार विश्वास करिए प्राउंड होंगे आप। इसी के बाद कालीन भईया अपने बेटे मुन्ना को डांटने लगते हैं। इसके बाद कालीन भईया कहते हैं कि अब तुम कुछ नहीं करोगे सब हन्ना सभांल लेगी। 

कौन है हन्ना

मुन्ना भईया और कालीन भईया के ऊपर फिल्माया गया ये वीडियो दरअसल प्राइम ओरिजनल की नेक्स वेब सीरीज के लिए बनाया गया है। इस वीडियों के बीच में ही आने वाली वेब सीरीज हन्ना का ट्रेलर भी आपको दिखायी दे जाएगा। प्राइम पर अभी तक की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्जापुर को कह सकते हैं। शायद इसीलिए हन्ना के प्रमोशन के लिए भी कालीन भईया और मुन्ना भईया का ही सहारा लेना पड़ा। 

कौन बनेगा प्रिंसेस ऑफ मिर्जापुर

हन्ना का ट्रेलर खत्म होने के बाद जब कालीन भईया एक लाइन बोलते हैं जिसमें मिर्जापुर की अगली सीरीज का क्लू छुपा हुआ नजर आता है। कालीन भईया कहते हैं अब ये ही चालयेगी मिर्जापुर, ये ही बनेगी प्रिंसेस ऑफ मिर्जापुर। इस वीडियो को देखकर और मुन्ना भईया की ये लाइनें सुनकर इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीरीज के अगले सीजन में किसी भईया और पंडित का नहीं बल्कि किसी स्ट्रॉग लेडी कैरेक्टर का लीड रोल हो। 

गजगामिनी गुप्ता उर्फ गोलू बन सकती हैं प्रिंसेस ऑफ मिर्जापुर

जिस एंगल पर सीरीज का अंत हुआ उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि सीरीज की सबसे स्ट्रॉग कैरेक्टर गोलू अगली सीरीज की लीड बन सकती हैं। लाला की शादी में हुई तोड़-फोडं में गुड्डू और स्वीटी की तो मौत हो गई है। वहीं गोलू अब अपनी बहन और अपने प्रेमी का बदला ले सकती है। इसकी संभावना इसलिए भी ज्यादा है कि वो कॉलेज का चुनाव जीत चुकी है जो मुन्ना भईया के ही अपोजिट था। बैरहाल सीरीज कब आएगी इस बात की जानकारी अभी किसी भी रूप में नहीं दी गई है।  

टॅग्स :मिर्जापुरअमेजनपंकज त्रिपाठी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?