लाइव न्यूज़ :

कमल हासन की पार्टी के कार्यालय पर घर में पृथक रहने का पोस्टर लगाया गया, बाद में हटाया

By भाषा | Updated: March 28, 2020 16:47 IST

स्टीकर पर लिखा था, “हम अपनी सुरक्षा और चेन्नई को कोरोना वायरस से बचाने के लिए घर में पृथक हो गए हैं।” एक अधिकारी ने बताया कि इस पोस्टर को हटा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकमल हासन की पार्टी एमएनएम के दफ्तर पर शनिवार को घर पर पृथक रहने का पोस्टर लगा दियाउन्होंने कहा कि घर में पृथक होने की खबर सत्य नहीं हैं।” 

तमिलनाडु में चेन्नई नगर निगम के कर्मियों ने अभिनेता एवं राजनीतिक नेता कमल हासन की पार्टी एमएनएम के दफ्तर पर शनिवार को घर पर पृथक रहने का पोस्टर लगा दिया। इसके बाद कयास लगने लगे कि हासन को कोरोना वायरस के चलते पृथक कर दिया गया है।

यह पोस्टर एमएनएम के कार्यालय के दरवाज़े पर लगाया गया था, जिसे बाद में हटा दिया गया। ग्रेटर चेन्नई निगम ने कहा कि उनके स्टाफ ने पार्टी दफ्तर पर इसलिए पोस्टर लगाया, क्योंकि हाल में दुबई से लौटी अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला का पासपोर्ट इसी पते का है। हालांकि अभिनेत्री कहां रह रही हैं, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई। स्टीकर पर लिखा था, “हम अपनी सुरक्षा और चेन्नई को कोरोना वायरस से बचाने के लिए घर में पृथक हो गए हैं।”

एक अधिकारी ने बताया कि इस पोस्टर को हटा दिया गया है। हासन के घर में पृथक होने के कयासों के बीच अभिनेता ने एक बयान में स्पष्ट किया कि वह घर में अलग-थलग नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा, “मेरे घर पर नोटिस लगाए जाने के बाद यह खबर फैलाई जा रही है कि मैं पृथक हो गया हूं।

आपमें से काफी लोग जानते हैं कि पिछले कुछ वर्षों से मैं वहां नहीं रह रहा हूं और एमएनएम पार्टी का दफ्तर वहां से संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि घर में पृथक होने की खबर सत्य नहीं हैं।” 

टॅग्स :कमल हासन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकमल हासन ने तमिलनाडु से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया

बॉलीवुड चुस्कीकमल हासन ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को लिखा पत्र, फिल्म 'ठग लाइफ' के कर्नाटक में रिलीज पर लगी रोक

बॉलीवुड चुस्कीकमल हासन के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कन्नड़-तमिल भाषा विवाद को लेकर फंसे एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीKamal Haasan: राज्यसभा जाएंगे कमल हासन?, इस दल ने दिया टिकट, तमिलनाडु में 6 सीट पर चुनाव

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Rajinikanth: रजनीकांत को 74वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, अभिनेता कमल हासन और विजय ने दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?